देश

मंडी से लेकर शिमला तक मचा हाहाकार, बादल फटने से 2 की मौत; 50 लापता, कई घर बहे

हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में बादल फटने से मची तबाही, कई लोग लापता

Image

हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों बादल फटने से मची तबाही

Photo : ANI

Himachal Pradesh Cloudburst: हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में बीती रात से भारी बारिश से तबाही हुई है। कुल्लू, मंडी और रामपुर में तीन जगह बादल फटने व इससे भारी नुकसान की सूचना है। मंडी की चौहारघाटी में मूसलाधार बारिश के बाद पहाड़ी दरकने से एक मकान मलबे में समा गया। इससे दो परिवारों के 6 से अधिक सदस्यों के लापता होने की सूचना है। दो शव बरामद हुआ है और 50 अन्य लोगों के भी लापता होने की सूचना हैं। इस घटना में कई मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। जिला प्रशासन और NDRF की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। जानकारी के अनुसार, दुर्गम क्षेत्र होने के कारण प्रशासन का पंचायत प्रतिनिधियों व टिक्कन उपतहसील के अधिकारियों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। मोबाइल सेवा ठप है। संपर्क मार्ग भी पूरी तरह से कट गए हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर क्षेत्र के समेज खड्ड इलाके में बादल फटने के बाद 19 लोग लापता हैं। SDRF की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। शिमला के डिप्टी कमिश्नर (DC) अनुपम कश्यप ने ये जानकारी दी है।

शिक्षण संस्थानों में की गई छुट्टी की घोषणा

प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान के लिए वायुसेना की मदद मांगी है। बुधवार रात करीब 12 बजे राजवन गांव में बादलों की गड़गड़ाहट के बीच जोर का धमाका हुआ। देखते ही देखते चारों ओर पानी ही पानी हो गया। इससे पहले लोग कुछ समझ पाते पानी अपने साथ सब कुछ बहाकर ले गया। सूचना मिलने के बाद रात को ही प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह से सक्रिय हो गई। बादल फटने की घटना, मौसम विभाग की चेतावनी और संपर्क मार्गों के बंद होने के कारण जिला प्रशासन ने पद्धर उपमंडल के शिक्षण संस्थानों में आज छुट्टी घोषित कर दी है।

कुल्लू में भी भारी तबाही की आशंका

वहीं हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के मलाणा में बादल फटने से पानी का जलस्तर काफी बढ़ गया है।

बता दें, मलाणा में हाइड्रो प्रोजेक्ट है और इन हाइड्रो प्रोजेक्ट्स से काफी दूर बादल फटा है जिसके कारण मौलाना प्रोजेक्ट के सभी गेट खोल दिए गए हैं जिस कारण मलाणा से नीचे आने वाले जगहों पर भारी तबाही की आशंका जताई जा रही है।

सीएम सुक्खू ने घटना स्थल का किया दौरा

इस बीच, सीएम सुक्खू ने घटना स्थल का दौरा किया। सीएम सुखविंदर सुक्खू ने जानकारी देते हुए कहा कि अगले 36 घंटे भारी बारिश की संभावना है। मनाली जाने के रास्ते बंद है मनाली का देश से संपर्क कट गया है। एयरफोर्स को रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए अलर्ट पर रखा गया है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article