देश

Uttarakhand Cloudburst: उत्तराखंड के टिहरी में फटा बादल, 2 की मौत, केदारनाथ में फंसे करीब 200 यात्री

Cloudburst in Uttarakhand: उत्तराखंड में बुधवार सुबह से हो रही भारी बारिश के कारण टिहरी के घनसाली में बादल फटने की घटना में दो लोगों की मौत हो गई और एक शख्‍स घायल हो गया।

Image

उत्तराखंड में बादल फटने से 2 की मौत (फाइल फोटो)

KEY HIGHLIGHTS
  • टिहरी जनपद के घनसाली में बादल फटने से दो लोगों की मौत हो गई है
  • भारी बारिश को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से बिजली विभाग द्वारा शटडाउन किया गया है
  • केदारनाथ पैदल मार्ग में भीम बली में करीब 200 तीर्थ यात्रियों के फंसे होने की आशंका है

Uttarakhand Cloudburst Two Death: उत्तराखंड में लगातार भारी बारिश का दौर बीते 24 घंटे से लगातार जारी है। पहाड़ से लेकर मैदान तक सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है। पहाड़ पर कई जगह स्थिति बद से बदतर हो गई है। प्रदेश की सभी नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। सभी बरसती नाले गदेरे भी उफान पर हैं। टिहरी जनपद के घनसाली में बादल फटने से दो लोगों की मौत हो गई है और एक अन्य के घायल होने की सूचना है।

घनसाली विधानसभा क्षेत्र के जखन्याली में नौताड़ गदेरे में बादल फटने से गदेरे के पास खुले होटल के बहने तथा मुयालगांव में घनसाली-चिरबिटिया मोटर मार्ग को जोड़ने वाली पुलिया बहने की सूचना है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर रवाना हो चुकी हैं।

मृतक पति-पत्नी हैं जबकि घायल उनका बेटा बताया जा रहा है

भारी बारिश को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से बिजली विभाग द्वारा शटडाउन किया गया है। पीडब्ल्यूडी के एई भी मौके पर मौजूद हैं। राहत एवं बचाव के लिए जेसीबी भी रवाना कर दी गई है। यहां एक ही परिवार के तीन लोगों के लापता होने की खबर थी जिनमें दो लोगों के शव बरामद कर लिये गये हैं।

एक व्यक्ति घायल मिला है, मृतक पति-पत्नी हैं जबकि घायल उनका बेटा बताया जा रहा है। 50 साल के भानु प्रसाद और 45 साल की नीलम देवी की मृत्यु हो गई है जबकि उनका 28 वर्षीय बेटा विपिन घायल है।

केदारनाथ पैदल मार्ग में भीम बली के गदेरे में बादल फटने की घटना

वहीं केदारनाथ पैदल मार्ग में भीम बली के गदेरे में बादल फटने की घटना हुई है पैदल मार्ग का करीब काफी हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त बताया जा रहा है रास्ते में भारी मलबा और बोल्डर गिरे हैं जिसके बाद से पैदल मार्ग पर आवाजाही बंद कर दी गई है बताते हैं कि भीम बली में करीब 200 तीर्थ यात्रियों के फंसे होने की आशंका है वहीं केदारनाथ धाम में मंदाकिनी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, गौरीकुंड में नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण गौरी माई मंदिर खाली करवा दिया गया है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article