देश

PM आवास में हाईलेवल CCS की बैठक संपन्न; NSA अजित डोभाल, राजनाथ सिंह समेत कई मंत्री मौजूद रहे

Delhi Blast: दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके के बाद केंद्र सरकार ने बुधवार को कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक की। यह बैठक 7 लोककल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास में संपन्न हुई। पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

Image

PM आवास पर CCS बैठक संपन्न (फाइल फोटो)

Delhi Blast: दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके के बाद केंद्र सरकार ने बुधवार को कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक की। यह बैठक 7 लोककल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास में संपन्न हुई। पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

पीएम आवास पर यह बैठक सोमवार को लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास लाल बत्ती पर हुए ब्लास्ट के बाद हुई जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। इस बैठक से पहले गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को सुरक्षा एजेंसियों के साथ लंबी बैठक की। गृह मंत्री ने कहा कि शीर्ष जांच एजेंसियां विस्फोट के मामले की जांच कर रही हैं और वे घटना की गहराई में जाएंगी।

NIA कर रही मामले की जांच

केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने लाल किले के पास हुए विस्फोट की जांच मंगलवार को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) को सौंप दी। इससे स्पष्ट संकेत मिलता है कि इस विस्फोट को सरकार आतंकवादी कृत्य मान रही है, क्योंकि एनआईए को केवल आतंकवादी मामलों की जांच करने का अधिकार है। एक सूत्र ने कहा, ‘‘विस्फोट मामले की जांच का जिम्मा एनआईए को सौंप दिया गया है।’’

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

अभिजीत दीपके, आशुतोष और सौरभ दास को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में उठाया कदम

अभिजीत दीपके, आशुतोष और सौरभ दास को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में उठाया कदम

दिल्ली प्रदर्शन और हिरासत मामला, UN के दखल पर भड़का भारत, दो टूक कहा- यह आंतरिक मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप

दिल्ली प्रदर्शन और हिरासत मामला, UN के दखल पर भड़का भारत, दो टूक कहा- यह आंतरिक मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप

आज की ताजा खबर 11 अक्टूबर (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों-पाबंदी मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में विशेष सुनवाई...राहुल गांधी ने किया 12 अक्टूबर को प्रदर्शन का ऐलान

आज की ताजा खबर 11 अक्टूबर  (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों-पाबंदी मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में विशेष सुनवाई...राहुल गांधी ने किया 12 अक्टूबर को प्रदर्शन का ऐलान

इलाहाबाद HC ने अल्पकालिक शादियों में आपराधिक कानून के दुरुपयोग के खिलाफ दी चेतावनी, दहेज संबंधी FIR रद्द की

इलाहाबाद HC ने अल्पकालिक शादियों में आपराधिक कानून के दुरुपयोग के खिलाफ दी चेतावनी, दहेज संबंधी FIR रद्द की

दिल्ली में प्रदर्शनों पर लगी पाबंदियों और गिरफ्तारियों पर आज सुप्रीम कोर्ट में विशेष सुनवाई, अवमानना मामले पर भी याचिका दाखिल

दिल्ली में प्रदर्शनों पर लगी पाबंदियों और गिरफ्तारियों पर आज सुप्रीम कोर्ट में विशेष सुनवाई, अवमानना मामले पर भी याचिका दाखिल