देश

पुलवामा में सुरक्षाबलों को मिली सफलता, JeM से जुडे ठिकाने का किया भंडाफोड़; आतंकियों का मददगार भी गिरफ्तार

Pulwama Terror Activities: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया और आतंकवादियों के एक सहयोगी को गिरफ्तार किया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी त्राल और अवंतीपोरा क्षेत्रों में सक्रिय जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादियों को रसद सहायता प्रदान करने और हथियार एवं गोला-बारूद पहुंचाने में सक्रिय रूप से शामिल रहा है।

Image

आतंकियों का मददगार गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Pulwama Terror Activities: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया और आतंकवादियों के एक सहयोगी को गिरफ्तार किया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए पुलिस ने अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों के साथ मिलकर आतंकवादियों के एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया और उनके एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया।

आतंकियों का मददगार गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी त्राल और अवंतीपोरा क्षेत्रों में सक्रिय जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादियों को रसद सहायता प्रदान करने और हथियार एवं गोला-बारूद पहुंचाने में सक्रिय रूप से शामिल रहा है। उन्होंने बताया कि जिले के नानेर मिदूरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विश्वसनीय सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों ने वहां घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया।

गोला-बारूद बरामद

समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक, प्रवक्ता ने बताया कि तलाशी के दौरान जैश-ए-मोहम्मद से संबद्ध नाजीर अहमद गनई को गिरफ्तार किया गया, जो आतंकवादियों का सहयोगी है। वह मोहल्ला नानार का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि लगातार पूछताछ के दौरान किए गए खुलासे के आधार पर, आतंकवादियों के एक ठिकाने का पता चला। प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षाबलों ने ठिकाने से दो हथगोले, एक डेटोनेटर और विस्फोटक जैसी सामग्री बरामद की, जिन्हें जब्त कर लिया गया तथा ठिकाने को नष्ट कर दिया गया। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article