दुनिया

इजरायल ने बेरूत में बरपाया कहर, हिजबुल्ला के चीफ ऑफ स्टाफ समेत 5 की मौत! 25 अन्य घायल

Israel Hezbollah Conflict: इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत पर जून के बाद पहली बार रविवार को हमला किया और हिजबुल्ला प्रमुख को निशाना बनाया। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में हुए हमले में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गए।

Image

इजरायल ने जून के बाद फिर बेरूत पर बोला हमला (फोटो साभार: AP)

Photo : AP

Israel Hezbollah Conflict: इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत पर जून के बाद पहली बार रविवार को हमला किया और हिजबुल्ला प्रमुख को निशाना बनाया। इजरायल ने कहा कि उसने हिजबुल्ला के चीफ ऑफ स्टाफ हेथम तब्ताबाई को मार गिराया है। उसने ईरान समर्थित चरमपंथी समूह को पुनः हथियार न जुटाने और पुनर्निर्माण न करने की चेतावनी दी। यह हमला, इजरायल-हिजबुल्ला युद्ध के समाप्त होने के लगभग एक वर्ष बाद किया गया है जिससे व्यापक संघर्ष शुरू होने की आशंका पैदा हो गई है। इजरायल ने यह कार्रवाई कैथोलिक ईसाई धर्म के शीर्ष नेता पोप लियो 14वें के लेबनान दौरे से कुछ दिन पहले की है।

'सख्त कार्रवाई रहेगी जारी'

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ ने एक बयान में कहा, ‘‘हम उत्तरी इजरायल के निवासियों और इजरायल राज्य के लिए किसी भी खतरे को रोकने के लिए सख्ती से कार्रवाई करना जारी रखेंगे।’’ सरकारी प्रवक्ता शोश बेडरोसियन ने यह नहीं बताया कि क्या इजरायल ने हमले से पहले अमेरिका को सूचित किया था या नहीं। उन्होंने केवल इतना कहा कि ‘‘इजरायल स्वतंत्र रूप से निर्णय लेता है।’’

बेरूत में धुएं का उठा गुब्बार

अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक, लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में हुए हमले में पांच लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए। लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन ने एक बयान में हमले की निंदा की और इजरायल पर युद्धविराम समझौते को लागू करने से इनकार करने का आरोप लगाया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से ‘‘लेबनान और उसके लोगों पर हमलों को रोकने के लिए ताकत और गंभीरता के साथ हस्तक्षेप करने’’ का आह्वान किया। व्यस्त हरेत हरेक इलाके में रविवार को हमले के बाद धुएं का गुब्बार उठता दिखाई दिया।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article