Hayli Gubbi Volcano: धुएं से ढका गांव, दिल्ली आ रही राख... तबाही की ये 7 तस्वीरें देख कांप जाएगी रूह!

Hayli Gubbi Volcano: उत्तरी इथियोपिया में एक लंबे समय से शांत पड़ा ज्वालामुखी अचानक फट गया, जिससे पूरे इलाके में हलचल मच गई। अफार क्षेत्र में स्थित हेली गुब्बी ज्वालामुखी रविवार सुबह फटा और इसके बाद उठी राख की बड़ी मात्रा लाल सागर पार करते हुए यमन और ओमान की ओर बढ़ गई।

Produced by: पीयूष कुमारUpdated Nov 24 2025, 21:26 IST
10000 साल बाद ज्वालामुखी में विस्फोट (Hayli Gubbi Volcano)​01 / 07

10000 साल बाद ज्वालामुखी में विस्फोट (Hayli Gubbi Volcano)​

पूर्वी अफ्रीकी देश इथियोपिया में इथियोपिया में 10 हजार साल बाद ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ है। एक एक्टिव ज्वालामुखी में भयानक विस्फोट हुआ।

राख से ढक गया गांव (Ethiopia Valcano)02 / 07

राख से ढक गया गांव (Ethiopia Valcano)

विस्फोट के बाद आसपास का अफडेरा गांव राख से ढक गया, हालांकि राहत की बात यह है कि किसी की जान नहीं गई। स्थानीय प्रशासक मोहम्मद सईद ने बताया कि विस्फोट से इंसानों को नुकसान नहीं हुआ, लेकिन पशुपालकों की आजीविका पर खतरा है, क्योंकि राख गिरने से उनके पशुओं के लिए चारा कम हो गया है।

विस्फोट इथियोपिया के अफार क्षेत्र में हुआ (Ethiopia volcano ash)​03 / 07

विस्फोट इथियोपिया के अफार क्षेत्र में हुआ (Ethiopia volcano ash)​

यह विस्फोट इथियोपिया के अफार क्षेत्र में हुआ, जो पृथ्वी के सबसे गर्म और दुर्गम इलाकों में गिना जाता है।

अभी तक किसी इंसान को नुकसान नहीं (Ethiopia volcano)04 / 07

अभी तक किसी इंसान को नुकसान नहीं (Ethiopia volcano)

इस विस्फोट से अभी तक किसी मानव जीवन या पशुधन की हानि नहीं हुई है, लेकिन कई गांव राख से ढक गए हैं और परिणामस्वरूप उनके पशुओं के पास खाने के लिए बहुत कम है।​

कई फ्लाइट हुई डायवर्ट 05 / 07

कई फ्लाइट हुई डायवर्ट

विस्फोट के कारण कन्नूर से अबू धाबी जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 1433 को अहमदाबाद डायवर्ट कर दिया गया। हालांकि, वैज्ञानिकों ने इस घटना को इतिहास में क्षेत्र की सबसे असाधारण घटनाओं में से एक बताया है।

यमन और ओमान की ओर बढ़ रही राख (Ethiopia volcano ash)​06 / 07

यमन और ओमान की ओर बढ़ रही राख (Ethiopia volcano ash)​

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ज्वालामुखी की राख और धुआं लाल सागर के ऊपर से ओमान और यमन की ओर बढ़ रहा है। एक्सपर्ट्स ने बताया कि ज्वालामुखी की राख मंगलवार तक दिल्ली और जयपुर तक पहुंचने की संभावना है।

दिल्ली की तरफ बढ़ रही राख (Ethiopia volcano)​07 / 07

दिल्ली की तरफ बढ़ रही राख (Ethiopia volcano)​

ज्वालामुखी से निकली राख आसमान में करीब 10-15 किलोमीटर तक ऊपर पहुंच गई। चौंकाने वाली बात ये है कि अब ज्वालामुखी के इस राख के मंगलवार तक दिल्ली और जयपुर तक पहुंचने की आशंका है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!