Kamalnath To Bageshwar Baba Dheerendra Shastri: महाराज जी आप मत सोचिएगा कि आपने मेरे से छुटकारा पा लिया है। ये छुटकारा आपने नहीं पाया है और भविष्य में भी आप मेरे से छुटकारा नहीं पा पाएंगे। संबंध होते हैं। बहुत सारे संबंध होते हैं। दोस्ती का संबंध होता है। रिश्ते का संबंध होता है। तरह-तरह के संबंध होते हैं। पर महाराज जी और मेरा संबंध हनुमान जी का संबंध है। और ये संबंध जो है, ये आत्मीय संबंध है। ये हमारा संबंध है। तो महाराज जी छुटकारा नहीं पा पाएंगे आप मुझसे।
छिंदवाड़ा में Bageshwar Dham के पीठाधीश धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा हनुमान कथा की मेजबानी के बाद मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलाथ को अपनी ही पार्टी के सदस्यों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इस कथा के 3 दिनों के बाद देखिए कैसे कमलनाथ अपने ही बयान से यू-टर्न मारते नजर आए !
कमलनाथ की बाबा बागेश्वर की भक्ति को देखकर आज कांग्रेस नेताओं ने खूब आलोचना की । आज कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णन ने ट्ववीट करके कहा कि मुसलमानों के ऊपर "बुलडोज़र"चढ़ाने और RSS का एजेंडा हिंदू राष्ट्र की खुल्लमखुल्ला वकालत कर के "संविधान"
की धज्जियाँ उड़ाने वाले "भाजपा"के स्टार प्रचारक की आरती उतारना कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को शोभा नहीं देता,आज रो रही होगी गांधी की "आत्मा" और तड़प रहे होंगे पंडित नेहरू और भगत सिंह, लेकिन सैक्यूलरिज्म के ध्वज वाहक @Jairam_Ramesh @digvijaya_28
जी और @kharge जी,सब ख़ामोश हैं.
