Goa Night Club Cylinder Blast: गोवा की राजधानी पणजी से करीब 25 किलोमीटर दूर अरपोरा में शनिवार रात दर्दनाक हादसा हुआ। रेस्टोरेंट-कम-नाइट क्लब के किचन में सिलेंड ब्लास्ट की वजह से 25 लोगों की मौत हो गई। गोवा के अरपोरा गांव स्थित Birch by Romeo Lane क्लब में यह भीषण हादसा हुआ है। मृतकों में कई किचन स्टाफ हैं, जिनकी दम घुटने से जान चली गई। कई लोग बेसमेंट में ही फंसे रह गए।
इस दर्दनाक हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिंता जाहिर की। वहीं, गोवा के मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन राज्य के लिए बेहद दर्दनाक दिन साबित हुआ। सीएम ने जांच के आदेश दे दिया हैं।
इसी बीच हादसे की एक वीडियो सामने आई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि धमाके के बाद पूरा नाइट कल्ब आग की लपटों से घिर चुका है। हर तरफ आग लगी हुई है।
बेसमेंट की ओर भागने लगे लोग
जानकारी के मुताबिक,जब आग लगी तो उस दौरान क्लब का बेसमेंट कर्मचारियों से भरा हुआ था। ज्यादातर लोग वहीं काम कर रहे थे। जैसे ही आग लगी और अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लोग बाहर की तरफ भागने की बजाय बेसमेंट की ओर भागने लगे।
चार पर्यटकों की भी मौत
गोवा पुलिस ने जानकारी दी कि हादसे की वजह से 25 लोगों की मौत हो गई, जिनमें से 4 के पर्यटक होने की पुष्टि हुई है। वहीं, 14 कर्मचारी की मौत हो चुकी है और 7 की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। छह लोग घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की जाँच जारी है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
