देश

सबसे ताकतवर किसकी सेना, ग्लोबल फायर पावर की ताजा रिपोर्ट में जानें भारत किस पायदान पर

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 17, 2024, 12:10 PM IST

Global Fire power report 2024 : ग्लोबल फायर पावर यह रैंकिंग जारी करने के लिए सैनिकों की संख्या, सैन्य उपकरण, वित्तीय स्थिरता, भौगोलिक स्थिति एवं उपलब्ध संसाधनों सहित 60 से ज्यादा मानकों पर देशों की सैन्य स्थिति की रैंकिंग तय करता है। तथ्यों को ध्यान में रखकर वह पावरइंडेक्स स्कोर तैयार करता है।

Image

ग्लोबल फायर पावर रिपोर्ट 2024।

Photo : PTI

Global Fire power report 2024 : विश्व के सैन्य एवं रक्षा स्थिति पर नजर रखने वाले ग्लोबल फायरपावर ने अपनी ताजा रिपोर्ट जारी की है। संस्था ने 'ग्लोबल फायरपावर मिलिट्री स्ट्रेंथ रैंकिंग्स फॉर 2024' में 145 देशों की सैन्य ताकत का आंकलन किया है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि दुनिया की सबसे ताकतवर सेना अमेरिका के पास है। दूसरे स्थान पर रूस और तीसरे स्थान पर चीन की सेना है। सबसे ताकतवर सेना रखने वाले देशों की सूची में भारत चौथे पायदान पर है।

60 से ज्यादा मानकों पर तय होती है रैंकिंग

ग्लोबल फायर पावर यह रैंकिंग जारी करने के लिए सैनिकों की संख्या, सैन्य उपकरण, वित्तीय स्थिरता, भौगोलिक स्थिति एवं उपलब्ध संसाधनों सहित 60 से ज्यादा मानकों पर देशों की सैन्य स्थिति की रैंकिंग तय करता है। इन सभी तथ्यों को ध्यान में रखकर वह पावरइंडेक्स स्कोर तैयार करता है। इसमें सबसे कम स्कोर रखने वाला देश सबसे ज्यादा शक्तिशाली माना जाता है।

संस्था ने 145 देशों की सैन्य स्थिति पर अपनी रैंकिंग रिपोर्ट जारी करते हुए कहा है कि पिछले एक साल में कई देशों की रैंकिंग में बदलाव आया है। दुनिया की 10 सबसे ताकतवर सेना रखने वाले देशों की सूची इस प्रकार है-

क्रम संख्या देश
1अमेरिका
2रूस
3चीन
4भारत
5दक्षिण कोरिया
6ब्रिटेन
7जापान
8तुर्किये
9पाकिस्तान
10इटली

दुनिया के 10 देश जिनकी सेना सबसे कमजोर

क्रम संख्यादेश
1भूटान
2मोल्डोवा
3सूरीनाम
4सोमालिया
5बेनिन
6लाइबेरिया
7बेलिज
8सिएरा लियोन
9सेंट्रल अफ्रिकन रिपब्लिक
10आइसलैंड
सेनाओं की शक्ति का आंकलन करना एक जटिल एवं बहुपक्षीय प्रक्रिया है। ग्लोबल फायरपावर की रैंकिंग से दुनिया की ताकतवर सेनाओं के बारे में एक समझ विकसित होती है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article