देश

G-20 Summit: Joe Biden को रिसीव करने पहुंची ये बच्ची कौन है, जिसे अमेरिकी राष्ट्रपति ने लगा लिया गले?-Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 8, 2023, 11:07 PM IST

Joe Biden Video: अमेरिका के राष्ट्रपति भारत पहुंच चुके हैं, एयरपोर्ट उन्हें रिसीव करने एक छोटी सी लड़की पहुंची थी, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Image

Joe Biden को रिसीव करने पहुंची ये बच्ची कौन है?

Joe Biden in India:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन शुक्रवार को यहां पहुंचे। उनके स्वागत की जिम्मेदारी सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह को दी गई थी जिन्होंने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया, बाइडेन का स्वागत एक छोटी लड़की ने भी किया है।

चर्चाओं में वो छोटी सी लड़की है लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर ये लड़की कौन है, तो हम आपको बता दें कि ये बच्ची अमेरिका राजदूत की बेटी है, भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी हैं, उनकी ही बेटी जिसका नाम माया गार्सेटी (Maya Garcetti) है वहां स्वागत करने के लिए अपने पिता के साथ मौजूद दिख रही थी।

जैसे ही, बाइडेन प्लेन से उतरे तो बच्ची ने उनसे कुछ कहा, इसके बाद बाइडेन ने उसे गले लगा लिया और काफी देर तक उससे बातचीत करते रहे।

एयरपोर्ट पर माया और जो बाइडेन की ये तस्वीरें देखकर लोग काफी खुश हुए।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article