देश

PoK के रावलकोट में फिर भड़की हिंसा, ब्लैकआउट के बीच प्रदर्शन तेज; 31 से ज्यादा मौतों का दावा

पीओके के रावलकोट में विरोध प्रदर्शनों के बीच फिर हिंसक झड़पों की खबरें हैं। सोशल मीडिया पर किए गए दावों के अनुसार, मृतकों की संख्या 31 से अधिक हो गई है और सुरक्षा बलों ने कई जगह गोलीबारी की है।

Image

ब्लैकआउट के बीच रावलाकोट में प्रदर्शन तेज

Photo : Times Now Digital

पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoK) के रावलकोट में विरोध प्रदर्शनों के बीच एक बार फिर हिंसा भड़कने की खबरें सामने आई हैं। सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों के मुताबिक, सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच ताजा झड़पें हुई हैं। कुछ पोस्ट में दावा किया गया है कि मृतकों की संख्या 31 से ज्यादा हो गई है और कई जगहो पर सुरक्षा बलों द्वारा प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी भी की गई।

रावलकोट में ब्लैकआउट और सुरक्षा बलों की तैनाती

बताया जा रहा है कि रावलकोट में पूरे शहर में बिजली की आपूर्ति ठप (ब्लैकआउट) कर दी गई, जिसके बाद पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के एक बड़े काफिले को होलर से रावलकोट की ओर बढ़ते देखा गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ वीडियो में भारी सुरक्षा बलों की तैनाती के बावजूद लोगों को सड़कों पर प्रदर्शन करते और नारेबाजी करते हुए दिख रहे हैं।

आजादी के लगे नारे, लोगों में बढ़ा आक्रोश

एक अन्य वायरल वीडियो में कथित तौर पर एक स्थानीय नागरिक नेता प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए पाकिस्तानी शासन से आजादी की मांग करते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह भी दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर(पीओके) में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों और सरकार के खिलाफ आम जनता में भारी असंतोष और आक्रोश देखा जा रहा है, और बड़ी संख्या में युवा और महिलाएं भी देर रात तक प्रदर्शनों में शामिल हैं।

हालांकि, इन सभी दावों और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। स्थानीय प्रशासन या पाकिस्तान सरकार की ओर से भी इन दावों को लेकर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article