तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। विपक्षी दल ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (AIADMK) के चार पूर्व मंत्रियों ने पार्टी को बड़ा झटका दिया है। शनिवार को इन नेताओं ने अभिनेता से राजनेता बने विजय की पार्टी तमिलिगा वेट्टी कझगम का दामन थाम लिया। इसके साथ ही कॉस्ट्यूम डिजाइनर जॉय क्रिजिल्डा भी टीवीके में शामिल हुई हैं।
टीवीके में कौन-कौन नेता हुए शामिल
टीवीके में शामिल होने वाले अन्नाद्रमुक नेताओं में उदुमलाई के राधाकृष्णन, एमसी संपत, कदम्बुर सी राजू और एनआर शिवपति शामिल हैं। ये सभी टीवीके महासचिव एन आनंद और चुनाव अभियान प्रबंधन महासचिव आधव अर्जुन के सामने सत्तारूढ़ दल में शामिल हुए। इसी तरह पूर्व सांसद ए इलावरासन भी टीवीके में शामिल हो गए।
इसके अलावा, अन्नाद्रमुक के सात पूर्व विधायक सुंदरराज, राजमुथु, मनराज, राजवर्मन पन्नीरसेल्वम, एम. मुरुगन और एन. शिवा भी टीवीके में शामिल हो गए हैं। इसके अलाव, डीएमके के भी दो पूर्व विधायकों ने टीवीके का दामन थामा। डीएमके से टीवीके में आने वाले नेता पी. कामराज और एमएस शनमुगम का नाम शामिल है। वहीं, टीवीके सूत्रों ने आगे बताया कि एआईएडीएमके और डीएमके की राज्य, जिला, शहर, वार्ड, ब्लॉक इकाइयों और विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारियों सहित 2,500 से अधिक व्यक्ति टीवीके में सदस्य के रूप में शामिल हुए हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें- 'ममता बहरामपुर से लड़ना चाह रही चुनाव, यूसुफ आप दे दो इस्तीफा'; सौरव गांगुली ने इस दावे की खोली पोल, जानें क्या कहा
टीवीके ने किया अन्नाद्रमुक के बागियों का स्वागत
चेन्नई में आयोजित कार्यक्रम में तमिलनाडु के जल संसाधन मंत्री एन आनंद (N. Anand) की मौजूदगी में (AIADMK) अन्नाद्रमुक के पूर्व नेताओं का टीवीके में स्वागत किया गया। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इसे लेकर टीवीके विधायक पी वेंकटरमणम (P. Venkataramanan )ने कहा कि यह एक सम्मानजनक कार्यक्रम था और पार्टी इस घटनाक्रम से बेहद उत्साहित है। उन्होंने कहा कि नए नेताओं के शामिल होने से संगठन को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का क्षण है। हम बहुत उत्साहित और खुश हैं। पार्टी लगातार मजबूत हो रही है और विभिन्न राजनीतिक पृष्ठभूमि से लोग टीवीके से जुड़ रहे हैं।
वहीं, टीवीके में शामिल होने पर कॉस्ट्यूम डिजाइनर जॉय क्रिज़िल्डा ने कहा कि मैं टीवीके में शामिल हो गई हूं। मुझे यह साझा करते हुए खुशी हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि मैं महिलाओं का समर्थन करना चाहती हूं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें- कौन हैं कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके? भारत में क्या है CJP का प्लान और एजेंडा
एआईएडीएमके को लगातार मिल रहे झटके
बता दें कि 23 अप्रैल के चुनाव में मिली करारी हार के बाद, एआईएडीएमके को लगातार कई झटके लग रहे हैं। सबसे पहले, 25 विधायकों के एक बागी समूह ने 13 मई को विधानसभा में मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय द्वारा पेश किए गए विश्वास प्रस्ताव का समर्थन किया, जबकि पार्टी के व्हिप के तहत प्रस्ताव के खिलाफ मतदान करने का आदेश था, जिसका उन्होंने उल्लंघन किया।
बाद में उन बागी विधायकों में से चार ने इस्तीफा दे दिया और टीवीके में शामिल हो गए, इससे पहले कि बागी समूह ने महासचिव एडप्पाडी पलानीस्वामी के साथ समझौता कर लिया। तब से, कई एआईएडीएमके पदाधिकारियों ने अपनी पार्टी छोड़कर टीवीके ज्वाइन कर ली है।
