देश

Kerala Landslide: केरल के वायनाड में हुए भूस्खलन की घटना को वायनाड से पूर्व सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा में उठाया

Wayanad landslide issue in lok sabha: केरल में भारी बारिश के कारण वायनाड जिले के मैप्पडी के पास भूस्खलन हुआ। इस घटना में 54 लोगों की मौत हो गई अभी तक 250 लोगों को रेस्क्यू किया गया है, वायनाड से पूर्व सांसद राहुल गांधी ने इस मुद्दे को लोकसभा में उठाया।

Image

वायनाड से पूर्व सांसद राहुल गांधी ने इस मुद्दे को लोकसभा में उठाया

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • वायनाड से पूर्व सांसद राहुल गांधी ने वायनाड लैंडस्लाइड मुद्दे को लोकसभा में उठाया
  • अगले एक-दो दिन में राहुल और प्रियंका वायानाड का दौरा कर सकते हैं
  • वो भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का दौरा और प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगे

Former Wayanad MP Rahul Gandhi: केरल के वायनाड जिले के मेप्पाडी के पास आज सुबह कई पहाड़ी इलाके में भारी भूस्खलन हुआ, जानकारी के मुताबिक मुंदकई और चूरलमाला में दो भीषण भूस्खलन (लैंडस्लाइड) हुए हैं अभी तक की जानकारी के मुताबिक अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 54 हो गई है, वहीं, सैकड़ों लोगों के अभी भी फंसे होने की आशंका है।

केरल के वायनाड में हुए भूस्खलन को लेकर वायनाड से पूर्व सांसद राहुल गांधी ने इस मुद्दे को लोकसभा में उठाया । राहुल ने केंद्र सरकार से बचाव और पुनर्वास के लिए उचित कदम उठाने का अनुरोध किया।

2019 से लेकर 2024 तक राहुल वायनाड से ही सांसद रहे हैं

उन्होंने कहा कि भूस्खलन का खतरा अभी भी बना हुआ है, भूस्खलन में खतरनाक वृद्धि हुई है ,भूस्खलन संभावित क्षेत्रों की मैपिंग और रोकथाम के उपाय करने की जरूरत है। आपको बता दें कि 2019 से लेकर 2024 तक राहुल वायनाड से ही सांसद रहे हैं और वायानाड से राहुल को खासा लगाव है।

एक-दो दिन में राहुल और प्रियंका वायानाड का दौरा कर सकते हैं

सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक अगले एक-दो दिन में राहुल और प्रियंका वायानाड का दौरा कर सकते हैं और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का दौरा और प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगे।

फायर फोर्स और एनडीआरएफ की टीम मौके पर

गौर हो कि भूस्खलन की सूचना मिलते ही फायर फोर्स और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है। लेकिन भारी बारिश के कारण राहत बचाव कार्य में कई बाधाएं आई। सभी बाधाओं को पार करते हुए एनडीआरएफ की टीम लोगों को बचाने के कार्य में जुटी हुई है।अभी तक भूस्खलन में मरने वाले 10 लोगों की पहचान रामलत, अशरफ, कुन्हिमॉयतीन, लेनिन, विजेश, सुमेश, सलाम, श्रेया, प्रेमलीला और रेजिना बत के रूप में की गई है। मरने वाले लोगों के शवों को 5 जगह रखा गया है। मैप्पाडी स्वास्थ्य केंद्र (32), विम्स (7), वैथिरी तालुक अस्पताल (1), नीलांबुर अस्पताल (8) और मलप्पुरम चुनकाथारा अस्पताल (1) में रखा गया है।

भारी बारिश के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

केरल के मंत्री एमबी राजेश ने कहा कि उन्हें डर है कि ये त्रासदी इस संख्या से गंभीर है। घटनास्थल पर पुलिस, एनडीआरएफ, फायर फोर्स और विभिन्न एजेंसियों द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है। अभी तक 250 लोगों को बचाया गया है और उन्हें अस्थायी आश्रय शिविरों में भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, मंत्रियों की एक टीम को वायनाड भेजा गया है। मुख्यमंत्री ऑपरेशन की खुद निगरानी कर रहे हैं। मंत्री एमबी राजेश ने कहा की लोगों को बचाने के लिए सरकार द्वारा हर मुमकिन प्रयास किया जा रहा है।

Ranjeeta Jha
रंजीता झाauthor

13 साल के राजनीतिक पत्रकारिता के अनुभव में मैंने राज्य की राजधानियों से लेकर देश की राजधानी तक सियासी हलचल को करीब से देखा है। प्लांट की गई बातें ख़बरें नहीं होती बल्कि बातों के पीछे छुपी सच्चाई असली ख़बर होती है। खबरें वही जो आपके सरोकार की हो वो आपतक लेकर आऊंगी।

और पढ़ें
End of Article