देश

5000 अमेरिकी हीरों से तैयार हुआ भगवान राम के लिए खास हार, 40 कारीगरों ने 35 दिनों में किया डिजाइन, देखें Video

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 19, 2023, 11:34 AM IST

Ayodhya Ram Mandir News: खास बात यह है कि यह नेकलेस (हार) राम मंदिर के थीम पर बना है और इसे 40 कारीगरों ने 35 दिनों में तैयार किया है। सूरत में 2 किलो चांदी से भी हार बनाया गया है। ये दोनों हार अयोध्या भेजे जाएंगे।

Image

भगवान राम के लिए सूरत में बनाया गया हीरों का हार।

Ayodhya Ram Mandir News: अयोध्या में के भव्य राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। इसे लेकर देश भर में उत्साह एवं उमंग चरम पर है। इस पवित्र एवं धार्मिक कार्यक्रम से जुड़कर हर कोई धन्य होना चाहता है। भगवान राम के इस नए घर में लोग योगदान दे रहे हैं। अब सूरत में भगवान राम के लिए हीरों का हार तैयार हुआ है। राम मंदिर मॉडल पर तैयार इस खास हार में 5000 अमेरिकी हीरों का इस्तेमाल हुआ है। यह हार काफी खूबसूरत एवं शानदार है।

35 दिनों में तैयार हुआ हार

खास बात यह है कि यह नेकलेस (हार) राम मंदिर के थीम पर बना है और इसे 40 कारीगरों ने 35 दिनों में तैयार किया है। सूरत में 2 किलो चांदी से भी हार बनाया गया है। ये दोनों हार अयोध्या भेजे जाएंगे।

प्राण प्रतिष्ठा के लिए पूजा 16 जनवरी से

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने 22 जनवरी को दोपहर में राम मंदिर के गर्भगृह में राम लला को विराजमान करने का फैसला किया है। अयोध्या में इस कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने सोमवार को कहा कि 22 जनवरी को अभिषेक समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शामिल होंगे। उन्होंने कहा, ‘तैयारियां 15 जनवरी तक पूरी हो जाएंगी और प्राण प्रतिष्ठा के लिए पूजा 16 जनवरी से शुरू होगी जो 22 जनवरी तक चलेगी।’

संवैधानिक संस्थानों के प्रतिनिधि भी होंगे शामिल

उन्होंने कहा, ‘विभिन्न परंपराओं के 150 साधु-संतों और छह दर्शन परंपराओं के शंकराचार्यों सहित 13 अखाड़े इस समारोह में भाग लेंगे। कार्यक्रम में लगभग चार हजार संतों को आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा 2200 अन्य मेहमानों को भी निमंत्रण भेजा गया है।’ राय ने बताया कि काशी विश्वनाथ, वैष्णोदेवी जैसे प्रमुख मंदिरों के प्रमुखों, धार्मिक और संवैधानिक संस्थानों के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है।

बॉलीवुड हस्तियां भी आएंगी

उन्होंने बताया कि आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा, केरल की माता अमृतानंदमयी, योग गुरु बाबा रामदेव, अभिनेता रजनीकांत, अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित, अरुण गोविल, फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर और प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी, अनिल अंबानी, प्रसिद्ध चित्रकार वासुदेव कामत, इसरो के निदेशक नीलेश देसाई और कई अन्य जानी-मानी हस्तियां भी प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में मौजूद रहेंगी।

48 दिनों तक होगी मंडल पूजा

प्रतिष्ठा समारोह के बाद 24 जनवरी से उत्तर भारत की परंपरा के अनुसार 48 दिनों तक मंडल पूजा होगी। वहीं, 23 जनवरी से आम लोग रामलला के दर्शन कर सकेंगे। राय ने बताया कि अयोध्या में तीन से अधिक स्थानों पर मेहमानों के ठहरने की उचित व्यवस्था की गई है। इसके अलावा विभिन्न मठों, मंदिरों एवं गृहस्थ परिवारों द्वारा 600 कमरे उपलब्ध कराये गये हैं। आगामी 25 दिसंबर से तीन प्रमुख स्थानों पर भंडारा भी शुरू हो जाएगा।

सजेगा राम कथा कुंज गलियारा

नगर आयुक्त विशाल सिंह ने बताया कि अयोध्या में श्रद्धालुओं के लिए शौचालय और महिलाओं के लिए ‘चेंजिंग रूम’ बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि राम जन्मभूमि परिसर में राम कथा कुंज कॉरिडोर बनाया जाएगा, भगवान राम के पुत्रष्टि यज्ञ से लेकर राम के राज्याभिषेक तक की घटनाओं को मूर्तियों के माध्यम से मनाने के लिए झांकियां सजाई जाएंगी ताकि युवा अगली पीढ़ी श्री राम के जीवन को करीब से समझ सकें। राम कथा कुंज गलियारे को भगवान राम के जीवन पर आधारित 108 प्रसंगों के माध्यम से सजाया जाएगा। इसके अलावा यात्री सुविधा केंद्र के मार्ग पर गलियारे को भी सजाया जाएगा।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज; विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस से हाथापाई का आरोप

राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज; विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस से हाथापाई का आरोप

आज की ताजा खबर, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन आज, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने ध्रुव राठी भी पहुंचे...वायुसेना दिवस आज, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा

आज की ताजा खबर, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन आज, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने ध्रुव राठी भी पहुंचे...वायुसेना दिवस आज, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

नाना पाटेकर के किरदार पीढ़ियों तक याद रहेंगे....पीएम मोदी ने जताया शोक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

नाना पाटेकर के किरदार पीढ़ियों तक याद रहेंगे....पीएम मोदी ने जताया शोक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ