देश

Deoria Incident: देवरिया की गंडक नदी में बड़ा हादसा, डूब रहे बच्चे को बचाने के चक्कर में पांच की गई जान, दो की हालत गंभीर

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jun 14, 2023, 10:12 PM IST

Deoria Gandak River Incident: देवरिया के तरकुलवा क्षेत्र में छोटी गंडक नदी में स्नान करते समय नदी में डूब रहे एक लड़के को बचाने के चक्कर में पांच लोगों की डूबने से मौत हो गई वहीं दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Deoria Drowning Incident: उत्तर प्रदेश के देवर‍िया में बड़ा हादसा सामने आया है यहां की छोटी गंडक नदी में नहाने गए पांच लोगों की डूबकर मौत हो गई है वहीं दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, ये हादसा देवरिया के तरकुलवा क्षेत्र में छोटी गंडक नदी में सामने आया है जहां स्नान करने गई चार महिलाएं और दो युवक डूब गए, हादसे में तीन महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत हो गई।

वहीं दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है, ये हादसा जब सामने आया तो आसपास के लोग वहां पहुंच गए और आनन-फानन में नदी में कूदकर डूब रही महिलाओं और युवक को बचाने की कोशिश की लेकिन कामयाब ना हो सके।

कैसे हुआ ये हादसा

देवरिया के तरकुलवा क्षेत्र के पचरूखिया गांव निवासी कुछ महिलाएं बच्चों के साथ छोटी गंडक नदी के किनारे गई थीं, नदी में स्नान के दौरान 15 साल का लड़का जिसका नाम दिलशाद है वो गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा और मदद के लिए चिल्लाने लगा, उसे डूबता देख उसको बचाने के लिए आगे गए पांच लोगों की मौत हो गई, दो की हालत गंभीर बताई गई है उनका इलाज चल रहा है।

मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए

जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक ,एडीएम , सीओ समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी, वहीं जिलाधिकारी अखंड प्रताप ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी घायलों का सरकारी खर्चे पर इलाज कराया जाएगा और मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए सहायता राशि दी जाएगी।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article