देश

Bihar Bridge Collapse: बिहार में गिरा निर्माणाधीन पुल, देखते ही देखते गंगा नदी में समा गया अगुवानी-सुल्तानगंज ब्रिज

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jun 4, 2023, 08:09 PM IST

Bihar Bridge Collapse: भागलपुर के सुल्तानगंज और खगड़िया के बीच गंगा नदी पर बन रहा पुल ताश के पत्तों की तरह बिखर गया, 2014 मैं इस पुल का शिलांन्यास नीतीश कुमार ने किया था।निर्माणाधीन पुल का सुपर स्ट्रक्चर भी नदी में गिर गया।

Bihar Bridge Collapse: बिहार में एक पुल देखते ही देखते गंगा नदी में समा गया। भागलपुर और खगड़िया को जोड़ने के लिए बनाया जा रहा यह पुल पहले भी गिर चुका है। यह पुल फोरलेन है जो गंगा नदी पर बना रहा है। इसका पूरा सुपर स्ट्रक्चर रविवार को अचानक से ताश के पतों की तरह बिखर गया और नदी में जा समाया।

नीतीश ने किया था शिलांन्यास

भागलपुर के सुल्तानगंज और खगड़िया के बीच गंगा नदी पर बन रहा पुल ताश के पत्तों की तरह बिखर गया, 2014 मैं इस पुल का शिलांन्यास नीतीश कुमार ने किया था।निर्माणाधीन पुल का सुपर स्ट्रक्चर भी नदी में गिर गया। कई पिलरों के 30 से अधिक स्लैब मतलब तक़रीबन 100 मीटर लंबा हिस्सा ध्वस्त हो गया है। भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में बन रहा यह पुल खगड़िया और भागलपुर जिलों को जोड़ने के लिए बनाया जा रहा है।

करोड़ो का है प्रोजेक्ट

बिहार में बन रहे इस पुल के गिरने के जो वीडियो सामने आए हैं, वो साफ बता रहा है कि निर्माण कार्य में गलती तो हुई है। इस पुल के दो हिस्से एक के बाद एक गिरते हुए दिखाई दे रहे हैं। बिहार के खगड़िया में 1,700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से अगुवानी सुल्तानगंज गंगा पुल का निर्माण किया जा रहा था।

भाजपा ने बोला हमला

बिहार भाजपा के नेता विजय कुमार सिन्हा ने इस ब्रिज के गिरने पर नीतीश सरकार पर निशाना साधा है। विजय कुमार सिन्हा ने कहा- "पुल नहीं बिहार की जनता का विश्वास गिर गया है। दो-दो बार निर्माणाधीन पुल का भर-भराकर गिर जाना प्रमाणित करता है कि भ्रष्टाचार हुआ है। आंधी से गिरने पर इसी पुल को लेकर पूरे देश में बिहार की बदनामी भी हुई थी और आपने जांच का भरोसा भी दिया था, लेकिन वो जांच रिपोर्ट अब तक नहीं आई। निर्माण में गुणवत्ता से खिलवाड़ हुआ है और इसके पीछे कमीशनखोरी है। कुछ खास कम्पनी को ही हर जगह नीतीश कुमार काम क्यों देते हैं? इसमें व्याप्त प्राक्कलन घोटाला, कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार की न्यायिक जांच हों।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article