दिल्ली ब्लास्ट का मास्टरमाइंड डॉ. उमर मोहम्मद
लाल किले में हुए कार धमाके के मास्टरमाइंड डॉ. उमर मोहम्मद की पहली तस्वीर जारी कर दी गई है। अभी तक यह पुष्टि नहीं हुई है कि उनकी धमाके में मौत हो गई या वह फरार है। पुलवामा में उसके परिवार को हिरासत में लिया गया है। सोमवार की शाम को हुए धमाके में आठ लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को कुछ किलोमीटर दूर एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस जांच कर रही है कि क्या यह आत्मघाती हमला था। हालांकि, एक बड़ी त्रासदी टल गई क्योंकि लाल किला सोमवार को बंद था, जिससे घटना में बड़े पैमाने पर जनहानि नहीं हुई। दिल्ली ब्लास्ट में फरीदाबाद मॉड्यूल लिंक हाई-इंटेंसिटी विस्फोट लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास धीमी गति से चल रही हुंडई i20 में हुआ। पुलिस ने कहा कि कार में तीन लोग सवार थे।
पुलिस ने कहा, विस्फोट एक चलती हुंडई i20 कार में हुआ जिसमें तीन लोग बैठे थे। हमें घायलों के शरीर में कोई छर्रा या पंचर नहीं मिला है, जो कि विस्फोट में असामान्य है। हम सभी कोणों से जांच कर रहे हैं।
अधिकारियों के अनुसार, विस्फोटकों में अमोनियम नाइट्रेट, ईंधन तेल और अन्य विस्फोटकों का मिश्रण था। यह विस्फोट जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और उत्तर प्रदेश की पुलिस टीमों द्वारा फरीदाबाद में एक कश्मीरी डॉक्टर के किराए के अपार्टमेंट से लगभग 360 किलोग्राम संदिग्ध अमोनियम नाइट्रेट और हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा बरामद करने के कुछ घंटे बाद हुआ। लेकिन क्या यह एक आत्मघाती हमला था, इस पर पुलिस ने साफ-साफ कुछ नहीं कहा है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।