देश

'पहले लाठी, अब तलवार, कल एके-47 से काटेंगे केक...' लालू यादव के बर्थडे पर मांझी का तंज

Lalu Yadav Birthday: लालू प्रसाद यादव ने अपने जन्मदिन के अवसर पर तलवार से केक काटा, जिस पर राजनीति गरमाई हुई है। तलवार से केक काटने पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने लालू यादव पर तल्ख टिप्पणी की।

Image

जीतन राम मांझी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

Photo : Twitter

Bihar Politics: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने अपने जन्मदिन के अवसर पर तलवार से केक काटा, जिस पर राजनीति गरमाई हुई है। तलवार से केक काटने पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने लालू यादव पर तल्ख टिप्पणी की। मांझी ने सवाल करते हुए कहा कि जब वह सत्ता में थे तो लाठी की राजनीति करते थे, अब तलवार से केक काटकर क्या संदेश देना चाहते हैं?

लालू यादव से मेरा कोई व्यक्तिगत बैर नहीं: जीतन राम मांझी

जीतन राम मांझी ने कहा कि लालू यादव से मेरा कोई व्यक्तिगत बैर नहीं है। मैं सिर्फ उनके कार्यों और कृत्यों को देखता हूं। जब वह सत्ता में थे, तो 'लाठी बजाओ, तेल पिलाओ' की नीति से लोगों को गुमराह किया। कानून-व्यवस्था को भी बिगाड़ा और आज वह तलवार से केक काटते हैं। क्या तलवार से केक काटना उचित है? वह क्या जताना चाहते हैं? पहले लाठी लहराकर समाज को भटकाया और अब तलवार से केक काटकर अपनी ताकत दिखाना चाहते हैं? मांझी ने आगे कहा कि तलवार से केक काटने से उन्हें कोई फायदा नहीं होगा। यह गलत है। तलवार से केक काटना गलत है। अगर कल उन्हें सत्ता मिली, तो क्या वह एके-47 से केक काटेंगे? क्या यह उचित है? समाज को यह समझना चाहिए, इसलिए मैंने पोस्ट किया।

इससे पहले मांझी ने एक्स पोस्ट में तलवार से केक काटते हुए लालू यादव की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि लाठी में तेल पिलवाकर समाज को बांटने वालों के व्यवहार में बदलाव आ ही नहीं सकता। आज जब सरकार में नहीं हैं तो साहेब तलवार से केक काट रहे हैं, गलती से बेटवा कुछ बन गया तो एके-47 से केक को उड़ाया जाएगा। है ना लालू जी। खैर जन्मदिन की बधाई।

बिहार की कानून-व्यवस्था पर लालू यादव और विपक्ष के सवालों पर मांझी ने कहा कि 14 करोड़ की जनसंख्या वाले राज्य में घटनाएं होती हैं, लेकिन अब उन पर त्वरित कार्रवाई होती है। आज के शासन में अपराधियों को सजा मिलती है। दूसरी तरफ, लालू यादव के शासनकाल में अपराधियों और पीड़ितों के बीच समझौते कराए जाते थे। आज वैसा नहीं होता, यह फर्क है। उन्होंने यह भी कहा कि वह प्रार्थना करते हैं कि वैसी अव्यवस्था फिर कभी बिहार में न लौटे।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article