देश

जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम पर फायरिंग, बाल-बाल बचे फारूक अब्दुल्ला; निजी कार्यक्रम में शिरकत करने गए थे

जम्मू-कश्मीर में एक कार्यक्रम में गोली-बारी की घटना सामने आई है। इस कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय कांग्रेस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला और उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी मौजूद थे। हालांकि गनीमत रही कि दोनों बाल-बाल बच गए। इस हमले के मामले में फिलहाल एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस मामले की छान-बीन कर रही है।

Image

फारुख अब्दुल्ला पर हमले की कोशिश।

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारुख अब्दुला के काफिले पर जम्मू में फायरिंग की घटना सामने आई है। अधिकारियों के अनुसार यह घटना उस समय हुई जब फारुख अब्दुला एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, इस दौरान एक व्यक्ति ने उनके वाहन की ओर गोली चला दी। हालांकि घटना में फारुख अब्दुला और उनके साथ मौजूद जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी दोनों सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है।

घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ी

फायरिंग के तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी को मौके पर ही काबू कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसने यह हमला किस उद्देश्य से किया। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस तथा अन्य सुरक्षा एजेंसियां मामले की गहन जांच कर रही हैं। अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं और दोनों नेताओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है।

कैसे हुई इतनी बड़ी सुरक्षा चूक?

वहीं, हमले के बाद जम्मू कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि आप पुलिस से पूछिए कि इतनी बड़ी सुरक्षा चूक कैसे हुई है। ये कार्यक्रम रॉयल पार्क, ग्रेटर कैलाश में था। वहां स्थानीय पुलिस का कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। ये बहुत बड़ी सुरक्षा चूक है। एक ऐसा कार्यक्रम जहां मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और सलाहकार मौजूद हैं और वहां यदि कोई व्यक्ति हथियार लेकर पहुंच जा रहा है तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि सुरक्षा का प्रबंधन कैसा था।

वहीं, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर असलम वानी ने कहा कि हमलावर को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच में पता चलेगा कि पूरी क्या बात थी। ऊपर वाले की कृपा थी कि सबका बचाव हो गया,किसी को कोई चोट नहीं आई है। वे(फारूक अब्दुल्ला) बिल्कुल ठीक हैं।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें