देश

Jhansi Fire : झांसी के शोरूम में भीषण आग, 3 लोग जिंदा जले, 10 घंटे तक चला बचाव कार्य

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 4, 2023, 06:41 AM IST

Jhansi Fire : जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने बताया, यह दुखद घटना है। आग लगने के कारणों की जांच करने के लिए जांच अधिकारी को निर्देश दे दिए गए हैं। आग कैसे लगी इसकी वजह का अभी पता नहीं चल सका है। जिलाधिकारी ने घटना की जांच मजिस्ट्रेट से कराने के आदेश दिए हैं।

Image

झांसी के शोरूम में लगी आग।

Photo : ANI

Jhansi Fire : झांसी के सिपरी बाजार इलाके में रविवार को भीषण आग लगी। रिपोर्टों के मुताबिक इस अग्निकांड में मृतकों की संख्या चार हो गई है। दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग बुझा रही हैं। मृतकों में एक लड़की भी शामिल है। झांसी के एसएसपी राजेश एस का कहना है कि मौके से 3 और शवों को बरामद किया गया है। अभी तक मृतकों की संख्या 4 है। बरामद किए गए तीनों शवों का पंचायत नामा कराया जाएगा। अभी पुलिस मौके पर मौजूद है। दुकानों को फिर से चेक किया जा रहा है।

आग की वजह का पता नहीं

जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने बताया, यह दुखद घटना है। आग लगने के कारणों की जांच करने के लिए जांच अधिकारी को निर्देश दे दिए गए हैं। आग कैसे लगी इसकी वजह का अभी पता नहीं चल सका है।

करीब 10 घंटे में आग पर पाया गया काबू

सीपरी बाजार की दो इमारतों में लगी आग बुझाने के लिए पहले महानगर के दमकल वाहनों ने काफी प्रयास किए लेकिन आग उनसे काबू नहीं हुई तो जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार के कहने पर सेना, पारीछा, बीएचईएल, दतिया, डायमण्ड सीमेण्ट और निवाड़ी के लगभग 25 वाहन आ गए। आग इतनी भीषण थी कि इस पर काबू पाने में करीब 10 घंटे का समय लगा।

घटना की होगी मजिस्ट्रेट जांच

जिलाधिकारी ने घटना की जांच मजिस्ट्रेट से कराने के आदेश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि शवों की शिनाख्त करने और पोस्टमार्टम के बाद उन्हें परिजनों को सौंपा जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें