देश

Stork Died: नहीं बचाई जा सकी सारस की जान, इलाज के दौरान मौत, जानें क्या हुआ था-video

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 25, 2023, 10:51 PM IST

Bareilly Stork Died: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक मादा सारस की इलाज के दौरान मौत हो गई, ये सारस एक ट्रेन से टकराकर घायल हो गई थी, जिसका इलाज किया गया मगर उसे बचाया ना जा सका।

Image

बरेली में एक मादा सारस की इलाज के दौरान मौत हो गई

Photo : Twitter

Female Stork Died in Bareilly: सारस पक्षी ( Stork) की बीते कुछ दिनों से बेहद चर्चा है गौर हो कि अमेठी के रहने वाले एक शख्स आरिफ की सारस के साथ बेइंतहा दोस्ती (arif and stork friendship) के तमाम चर्चे सामने आए थे, मगर बाद में दोनों को अलग कर दिया गया था, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी वहीं अब सारस से जुड़ा एक मामला यूपी के बरेली से सामने आया है।

एक अन्य सारस को लेकर एक दुखद खबर आई है, सोशल मीडिया पर बरेली रेलवे स्टेशन पर एक सारस के घायल होने का वीडियो वायरल हो रहा था इस मामले में अपडेट ये है कि उस घायल सारस ने दम तोड़ दिया है।

घायल सारस की फोटो सोशल मीडिया पर हुई थी वायरल

सारस के घायल होने का मामला यह मामला गुरुवार का बताया जा रहा है जब बरेली जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो पर यात्रियों ने सारस को घायल (injured Stork) देखा था वहां से गुजर रहे एक यात्री ने उसका फोटो खींचकर टि्वटर पर पोस्ट कर बरेली के अधिकारियों को इस बारे में बताया था, जिसके बाद जंक्शन जीआरपी थाना के इंस्पेक्टर ने वहां पहुंचकर वहां वन विभाग की टीम को बुलाया और बाद में सारस को बरेली के इज्जतनगर स्थित भारतीय पशु चिकित्सा एंव अनुसंधान (IVRI) भेजा था।

उसके शरीर के अंदरूनी हिस्से में काफी ब्लीडिंग हो गई थी

बाद में इलाज के दौरान उस मादा सारस की मौत हो गई, पोस्टमार्टम में साफ हुआ कि मादा सारस को गहरी चोट लगने से उसके शरीर के अंदरूनी हिस्से में काफी ब्लीडिंग हो गई थी जिससे उसकी मृत्यु हो गई वहीं रिपोर्ट के मुताबिक उसका दाया पैर टूट गया था वहीं पंजों में भी काफी चोट आई थी, माना जा रहा है कि ये मादा सारस किसी ट्रेन से टकरा गई थी, सारस की मौत पर लोगों ने अफसोस जताया है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!