देश

अजहरुद्दीन मंत्री पद की ले सकते हैं शपथ, कांग्रेस आलाकमान ने लगाई मुहर! जानें कब होगा तेलंगाना मंत्रिमंडल विस्तार

Telangana Cabinet Expansion: कांग्रेस नेता और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन को जल्द ही तेलंगाना मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की संभावना है। सूत्रों ने बताया कि एआईसीसी ने भी अजहरुद्दीन के नाम को मंजूरी दे दी है। शपथ ग्रहण समारोह परसों (शुक्रवार) होने की संभावना है।

Image

कांग्रेस नेता मोहम्मद अजहरुद्दीन (फोटो साभार: @azharflicks)

Photo : Twitter

Telangana Cabinet Expansion: कांग्रेस नेता और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन को जल्द ही तेलंगाना मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की संभावना है। वर्तमान मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी सहित 15 सदस्य हैं, जिनमें अल्पसंख्यकों का कोई प्रतिनिधित्व नहीं है। प्रावधानों के अनुसार, मंत्रिमंडल में तीन और सदस्यों के लिए जगह है।

तेलंगाना विधानसभा में 119 विधायक हैं। यदि पूर्व क्रिकेटर की मंत्रिमंडल में नियुक्ति की पुष्टि हो जाती है, तो इसे एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, क्योंकि कांग्रेस पार्टी जुबली हिल्स उपचुनाव में जी-जान से जुटी है, जहां एक लाख से अधिक मुस्लिम मतदाता निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं।

इस साल जून में बीआरएस विधायक मगंती गोपीनाथ का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था, जिस कारण यह उपचुनाव आवश्यक हो गया है।

कांग्रेस आलाकमान की मिली मंजूरी

सूत्रों ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘तेलंगाना कांग्रेस ने पार्टी आलाकमान से अजहरुद्दीन को मंत्रिमंडल में शामिल करने का अनुरोध किया है, क्योंकि वर्तमान में इसमें अल्पसंख्यकों का कोई प्रतिनिधित्व नहीं है। एआईसीसी ने भी अजहरुद्दीन के नाम को मंजूरी दे दी है। शपथ ग्रहण समारोह परसों (शुक्रवार) होने की संभावना है।’’

अगर अज़हरुद्दीन को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाता है, तो पूर्व क्रिकेटर रेवंत रेड्डी की कैबिनेट में अल्पसंख्यक समुदाय से आने वाले पहले मंत्री बन जाएंगे। एक अन्य कांग्रेस नेता ने सुझाव दिया कि अजहरुद्दीन को मंत्रिमंडल में शामिल करने के लिए एआईसीसी का समर्थन आगामी बिहार विधानसभा चुनावों से भी प्रेरित हो सकता है, क्योंकि बिहार के पूर्वी हिस्से में मुस्लिम मतदाताओं की भूमिका अहम है।

अगस्त के आखिरी हफ्ते में तेलंगाना सरकार ने अजहरुद्दीन को राज्यपाल कोटे के तहत विधान परिषद सदस्य (MLC) के रूप में नामित किया था। हालांकि, राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने अभी तक इस नियुक्ति को मंजूरी नहीं दी है। अजहरुद्दीन ने 2023 में विधानसभा चुनाव जुबली हिल्स क्षेत्र से चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

पिताजी संभाल लेंगे....केरल के मिनी कूपर दुर्घटना में 3 छात्रों की मौत के बाद आरोपी किशोर का अजब कमेंट, भड़के लोग

पिताजी संभाल लेंगे....केरल के मिनी कूपर दुर्घटना में 3 छात्रों की मौत के बाद आरोपी किशोर का अजब कमेंट, भड़के लोग

CJI सूर्यकांत Exclusive: राहुल गांधी की मांग पर दो टूक, सांसद जॉन ब्रिटास की चिट्ठी पर बोले- सबको याचिका दाखिल करने का अधिकार

CJI सूर्यकांत Exclusive: राहुल गांधी की मांग पर दो टूक, सांसद जॉन ब्रिटास की चिट्ठी पर बोले- सबको याचिका दाखिल करने का अधिकार

DSGMC की शिकायत पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, आप नेताओं और समर्थकों के खिलाफ नई FIR दर्ज; गुरुद्वारे में जबरन घुसने का आरोप

DSGMC की शिकायत पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, आप नेताओं और समर्थकों के खिलाफ नई FIR दर्ज; गुरुद्वारे में जबरन घुसने का आरोप

पुणे में 11 दिन बाद खत्म हुआ MPSC छात्रों का आंदोलन, अध्यक्ष विवेक भीमनवार को छुट्टी पर भेजा गया

पुणे में 11 दिन बाद खत्म हुआ MPSC छात्रों का आंदोलन, अध्यक्ष विवेक भीमनवार को छुट्टी पर भेजा गया

आज की ताजा खबर, 12 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: दिल्ली में सियासी घमासान के बीच बारिश का अलर्ट...चुनाव आयोग के खिलाफ 'SC मार्च' से पहले राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशन बंद, CJI ने राहुल गांधी से मिलने से किया इंकार