देश

हरियाणा के कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार को ED ने किया गिरफ्तार, अवैध खनन मामले से जुड़े हैं तार

MLA Surendra Pawar : अवैध खनन से जुड़े धन शोधन मामले में हरियाणा के कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार को ED ने गिरफ्तार कर लिया है।

Image

कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार को ईडी ने किया गिरफ्तार

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल
KEY HIGHLIGHTS
  • विधायक सुरेंद्र पंवार को अवैध खनन मामले में पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • 500 करोड़ के अवैध खनन का है मामला
  • ईडी कर रही मामले की जांच

Congress MLA Surendra Pawar Arrested By ED: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस नेता एवं हरियाणा के विधायक सुरेंद्र पंवार को अवैध खनन से जुड़े धन शोधन मामले में गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। संघीय एजेंसी ने जनवरी में 55 वर्षीय विधायक के परिसरों पर छापेमारी की थी। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में यमुनानगर से इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह और उनके एक सहयोगी को गिरफ्तार किया था।

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के बाद भी यमुनानगर और इसके आसपास के जिलों में पत्थर, बजरी और रेत के कथित अवैध खनन को लेकर हरियाणा पुलिस की ओर से कई प्राथमिकी दर्ज की गई थीं। धन शोधन का यह मामला भी इसी से संबंधित है। केंद्रीय एजेंसी ई-रवाना योजना में कथित धोखाधड़ी की भी जांच कर रही है। ई-रवाना एक ऑनलाइन पोर्टल है, जिसे हरियाणा सरकार ने रॉयल्टी और कर संग्रह को आसान बनाने तथा खनन क्षेत्रों में कर चोरी को रोकने के लिए 2020 में शुरू किया था।

500 करोड़ रुपये के अवैध खनन से संबंधित है मामला

ED सुरेंद्र पंवार के रिमांड के लिए अंबाला के स्पेशल कोर्ट में ले जा रही है। मामला यमुनानगर क्षेत्र में सिंडिकेट द्वारा लगभग 500 करोड़ रुपये के अवैध खनन से संबंधित है। हरियाणा पुलिस द्वारा अवैध खनन के संबंध में सुरेंद्र पंवार और अन्य के खिलाफ कई FIR दर्ज की गई थी जिसके बाद पिछले साल ईडी ने जांच अपने हाथ में ले ली थी।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article