देश

हरियाणा में ईडी की रेड, कांग्रेस विधायक राव दान सिंह के घर पर छापा; धोखाधड़ी मामले में हुई तलाशी

MLA Rao Dan Singh: ED ने कथित 1392 करोड़ रुपये के बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत गुरुवार को हरियाणा में कांग्रेस विधायक राव दान सिंह के ठिकानों की तलाशी ली। वहीं ईडी ने उसके प्रमोटरों से भी पूछताछ की।

Image

कांग्रेस विधायक राव दान सिंह के घर पर ED का छापा

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल
KEY HIGHLIGHTS
  • विधायक राव दान सिंह और उसके प्रमोटरों के ठिकानों पर मारा छापा
  • ईडी की टीम ने विधायक के घर पर दस्तावेजों की जांच की
  • कांग्रेस नेता मास्टर सतबीर रतेरा के घर पर भी ईडी ने कार्रवाई की

MLA Rao Dan Singh: हरियाणा के महेंद्रगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने विधायक राव दान सिंह के घर पर छापेमारी की। मामला मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। बता दें कि गुरुवार सुबह ईडी अधिकारी तीन से चार गाड़ियों में सवार होकर विधायक के घर पहुंचे थे। प्रवर्तन निदेशालय की टीम 1392 करोड़ रुपये के बैंक लोन धोखाधड़ी मामले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही है।

राव दान सिंह, भूपेंद्र सिंह हुड्डा के है करीबी

ईडी ने हरियाणा के कांग्रेस विधायक राव दान सिंह और उसके प्रमोटरों के ठिकानों पर छापा मारा। बताया जा रहा है कि ईडी की टीम विधायक के घर दस्तावेजों की जांच कर रही है। रावदान सिंह, भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी माने जाते हैं। कांग्रेस ने उन्हें लोकसभा चुनाव के दौरान भिवानी से टिकट भी दिया था, लेकिन उन्हें बीजेपी उम्मीदवार धर्मवीर सिंह के हाथों शिकस्त मिली थी। उनको टिकट दिए जाने को लेकर कांग्रेस में काफी ज्यादा विवाद भी हुआ था।

वहीं, हरियाणा में ईडी रेड की बात करें तो टीम ने कुछ दिन पहले ही कांग्रेस और इनेलो के नेताओं के विभिन्न ठिकानों पर छापा मारा था। ईडी ने इनेलो के वरिष्ठ नेता राम भगत गुप्ता और उनके बेटे संजय गुप्ता के खिलाफ रेड डाली थी। कांग्रेस नेता मास्टर सतबीर रतेरा के घर पर भी ईडी ने कार्रवाई की गई थी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कांग्रेस नेता सतबीर रतेरा के घर पर दूसरी बार छापा मारा। ये कार्रवाई खनन को लेकर की गई।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें