जम्मू-कश्मीर के डोडा में आतंकियों और सेना के बीच एनकाउंटर शुरू हो गया है। सेना ने आतंकियों को घेर लिया है और एनकाउंटर जारी है। दोनों ओर से बड़ी गोलीबारी हो रही है।
जंगल में छिपे हैं आतंकी
डोडा जिले के सुदूर वन क्षेत्र में मंगलवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। अधिकारियों ने बताया कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने जब घड़ी भगवा जंगल में तलाशी एवं घेराबंदी अभियान चलाया तो मुठभेड़ शुरू हो गई।अधिकारियों ने बताया कि अंतिम रिपोर्ट मिलने तक दोनों पक्षों के बीच भारी गोलीबारी जारी थी।
एक दिन पहले भी हमला
इससे एक दिन पहले कठुआ जिले के बदनोटा गांव में सेना के वाहन पर आतंकवादियों ने घात लगाकर हमला कर दिया था जिसमें एक जेसीओ सहित पांच जवान शहीद हो गए थे, जबकि पांच अन्य जवान घायल हो गए थे। इस घटना के एक दिन बाद डोडा के गोली-गाडी फॉरेस्ट एरिया में मुठभेड़ शुरू हुई।
