देश

श्रीनगर में मुठभेड़, हरवान में सेना ने आतंकियों को घेरा; एक आतंकी ढेर

हरवान में सुरक्षाबलों और आतंकयों के बीच मुठभेड़ होने की बात सामने आई है। जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों को खुफिया रिपोर्ट मिली थी कि आतंकियों का एक दल हरवान में छिपा है। सर्च ऑपरेशन के दौरान एक आतंकी मारा गया है।

Image

सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा हरवान सर्च ऑपरेशन जारी

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

श्रीनगर के दाचीगाम वन क्षेत्र में मंगलवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने विशेष खुफिया सूचना मिलने के बाद दाचीगाम जंगल के ऊपरी इलाकों में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया। दाचीगाम, शहर के बाहरी इलाके में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान है। यह लगभग 141 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों से आमना-सामना तब हुआ जब उन्होंने सुरक्षा बलों के तलाशी दल पर गोलीबारी की, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की।

इस गोलीबारी में अभी तक एक आतंकी के मारे जाने की खबर है। ये आतंकी सुरक्षा बलों के संयुक्त दलों के दाचीगाम जंगल के ऊपरी इलाकों में घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान मारा गया। सेना सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। जानकारी के मुताबिक, पिछले 11 घंटों से ऑपरेशन चल रहा है। 1 की मौत हो गई, 2 आतंकियों के अभी भी इलाके में मौजूद होने का संदेह है।

खबर अपडेट की जा रही है...

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article