देश

Jal Jeevan Mission Scam: गहलोत सरकार में करोड़ों का घोटाला, राजस्थान के पूर्व मंत्री का करीबी संजय बड़ाया गिरफ्तार, ED करेगी पूछताछ

Rajasthan: ईडी ने जल जीवन मिशन घोटाले में पूर्व जल मंत्री महेश जोशी के करीबी संजय बड़ाया को गिरफ्तार किया है। बता दें कि बड़ाया पर इस मामले में बिचौलिए की भूमिका निभाने का आरोप है।

Image

जल जीवन मिशन घोटाला : राजस्थान के पूर्व मंत्री का करीबी गिरफ्तार

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल
KEY HIGHLIGHTS
  • जल जीवन मिशन घोटाले में संजय बड़ाया गिरफ्तार
  • संजय बड़ाया राजस्थान के पूर्व मंत्री का है करीबी
  • ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग कानून की धाराओं के तहत यह चौथी गिरफ्तारी की है

Jal Jeevan Mission Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने राजस्थान के जल जीवन मिशन (जेजेएम) घोटाले में पूर्व जल आपूर्ति मंत्री महेश जोशी के एक करीबी सहयोगी संजय बड़ाया को गिरफ्तार किया है। इस मामले में धन शोधन कानून की धाराओं के तहत ईडी द्वारा की गई यह चौथी गिरफ्तारी है। ईडी सूत्रों ने बताया कि बड़ाया को मंगलवार देर शाम अदालत में पेश किया गया और उन्हें चार दिन की रिमांड पर लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि बड़ाया को सुबह 9 बजे ईडी कार्यालय बुलाया गया था और करीब पांच घंटे तक उनसे पूछताछ की गई।

मंत्री महेश जोशी का करीबी है संजय बड़ाया

ईडी के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें कुछ ऐसे सबूत और दस्तावेज मिले हैं, जिनसे पता चलता है कि बड़ाया इस घोटाले से संबंधित धन शोधन में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। अधिकारी ने बताया कि पिछले साल सितंबर में जयपुर में 18 से 20 स्थानों पर की गई छापेमारी के दौरान अवैध रूप से अर्जित धन के बारे में जानकारी मिली थी।

जांच के दौरान पता चला कि संजय बड़ाया निजी ठेकेदारों और बिचौलियों के संपर्क में थे और पीएचईडी अधिकारियों की ओर से रिश्वत ले रहे थे। वह अधिकारियों और ठेकेदारों के बीच कड़ी की भूमिका निभा रहे थे। जांच में पता चला कि संजय बड़ाया पूर्व पीएचईडी मंत्री महेश जोशी का दाहिना हाथ थे और कार्यालय और उनकी फाइलों में भी उनका हस्तक्षेप था। इस मामले में अब तक ईडी पीयूष जैन और उसके पिता पदम चंद जैन और महेश मित्तल को गिरफ्तार कर चुकी है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article