देश

रॉबर्ट वाड्रा की बढ़ेंगी मुश्किलें, मनी लॉन्ड्रिंग के तीन मामलों में ED जल्द दाखिल कर सकती चार्जशीट

सूत्रों के मुताबिक, इन मामलों में एक साथ चार्जशीट दाखिल होने से वाड्रा के खिलाफ तीनों मामलों में आरोप तय करने की प्रक्रिया एक साथ शुरू हो सकती है।

Image

रॉबर्ट वाड्रा

Robert Vadra News: रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के तीन मामलों में ईडी (ED) जल्द चार्जशीट दाखिल कर सकती है। ईडी रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ तीन बड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में जल्द ही प्रॉसिक्यूशन कंप्लेंट (चार्जशीट) दाखिल कर सकती है। इसमें गुड़गांव लैंड डील केस भी शामिल है, जिसमें वाड्रा से लगातार तीसरे दिन गुरुवार को पूछताछ की गई।

एक साथ दाखिल हो सकती है चार्जशीट

सूत्रों के मुताबिक, इन मामलों में एक साथ चार्जशीट दाखिल होने से वाड्रा के खिलाफ तीनों मामलों में आरोप तय करने की प्रक्रिया एक साथ शुरू हो सकती है। अन्य दो मामले वाड्रा के भगोड़े हथियार डीलर संजय भंडारी से कथित संबंधों से जुड़े हैं, जिन पर लंदन में अवैध तरीके से संपत्ति खरीदने का आरोप है। इसके अलावा, बीकानेर जमीन डील में भी मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच चल रही है।

ईडी की पूछताछ गुरुवार तक कुल 16 घंटे चली थी। यह पूछताछ ऐसे समय पर हो रही है जब हाल ही में ईडी ने नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस में सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ भी चार्जशीट दाखिल की है।

वाड्रा ने कहा- ये राजनीतिक बदला

ईडी ने 2008 के हरियाणा भूमि सौदे से जुड़े धन शोधन मामले में रॉबर्ट वाड्रा के बयान दर्ज किए। ईडी की पूछताछ को राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से प्रेरित बताते हुए वाड्रा ने कहा कि पहले भी ईडी उनसे (धन शोधन के अन्य मामलों में) घंटों पूछताछ कर चुकी है, हजारों पन्ने साझा किए हैं, लेकिन फिर भी एजेंसी उनके खिलाफ मामले उठा रही है। दोनों दिनों में वाड्रा से कुल 16 घंटे तक पूछताछ हुई। इस पूछताछ को लेकर रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि यह राजनीतिक प्रतिशोध से की जा रही कार्रवाई है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article