ईडी ने जेपी ग्रुप के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। ईडी ने जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड (Jaypee Infratech Ltd) के प्रबंध निदेशक मनोज गौड़ ( Manoj Gaur) को गिरफ्तार कर लिया है। मनोज गौड़ को मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया है। मनोज गौड़ पर आरोप है कि उन्होंने 12,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और घर खरीदारों के पैसे की हेराफेरी में शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि कारोबारी को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत हिरासत में लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि उनके खिलाफ जांच घर खरीदारों के साथ कथित धोखाधड़ी के मामले से संबंधित है।
