देश

टेंडर घोटाले में पंजाब कांग्रेस के नेता भारत भूषण आशु को ईडी ने किया गिरफ्तार, पहले से हो रही थी पूछताछ

यह घोटाला तब का है जब भारत भूषण आशु पंजाब सरकार में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री थे। इसी दौरान उन टेंडर घोटाले का आरोप लगा था।

Image

कांग्रेस पार्टी के नेता भारत भूषण आशु को ईडी ने किया गिरफ्तार

KEY HIGHLIGHTS
  • कांग्रेस पार्टी के नेता भारत भूषण आशु से पहले ही हो रही थी पूछताछ
  • टेंडर घोटाले में ईडी की रडार पर थे भारत भूषण आशु
  • ईडी ने भारत भूषण आशु पर लगाए हैं मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप

कांग्रेस के एक और नेता को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब कांग्रेस के नेता और पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को पूछताछ के बाद ईडी ने गिरफ्तार कर लिया। भारत भूषण आशु पर टेंडर घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है।

जलांधर से हुई गिरफ्तारी

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय ने आज पंजाब के पूर्व मंत्री और कांग्रेस पार्टी के नेता भारत भूषण आशु को टेंडर घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कथित संलिप्तता के लिए गिरफ्तार कर लिया। दिन भर की पूछताछ के बाद उन्हें पंजाब के जालंधर से गिरफ्तार किया गया।

कैसे शुरू हुई जांच

राज्य सरकार की परिवहन और श्रम ढुलाई नीति 2021 से संबंधित पंजाब सतर्कता ब्यूरो द्वारा प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद धन शोधन की जांच शुरू की गई थी। इसके अलावा, फर्जी व्यक्तियों को भूखंड आवंटित करने से जुड़े लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट घोटाले के संबंध में कई शिकायतें भी दर्ज की गईं, जिसके कारण धन शोधन की जांच शुरू हुई।

ईडी का क्या है दावा

ईडी ने आरोप लगाया था कि टेंडर उन ठेकेदारों को आवंटित किए गए थे, जिन्होंने सीवीसी, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंगला के माध्यम से आशु से संपर्क किया था। कांग्रेस नेता भारत भूषण आशु पंजाब सरकार में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रह चुके हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article