देश

NEET Charge Sheet: नीट पेपर लीक केस में CBI ने दाखिल की पहली चार्जशीट, 13 को बनाया आरोपी, देखिए लिस्ट

NEET Charge Sheet: नीट पेपर लीक केस में सीबीआई ने गुजरात, बिहार और झारखंड समेत कई राज्यों में छापे मारे हैं। साथ ही दर्जन भर से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है।

Image

बिहार पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • नीट पेपर लीक केस में कई राज्यों से आरोपी गिरफ्तार
  • सीबीआई कर रही है नीट पेपर लीक केस की जांच
  • अभी कई के खिलाफ चार्जशीट दाखिल होना बाकी

NEET Charge Sheet: नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने पहली चार्जशीट दाखिल कर दी है। सीबीआई की ओर से दाखिल की गई इस चार्जशीट में 13 लोगों को आरोपी बनाया गया है। जिन 13 आरोपियों के खिलाफ आज सीबीआई ने पहली चार्जशीट दाखिल की है उनमें से सभी पर गंभीर आरोप हैं। कोई इसमें दलाल था तो कोई सॉल्वर गैंग का सदस्य तो कोई छात्र।

आरोपियों के रोल

  • सिकन्दर यडवेंदु - मिडिल मेन
  • अमित आनंद - सॉल्वर गैंग सदस्य
  • नीतीश कुमार - सॉल्वर गैंग मेम्बर
  • अनुराग यादव - स्टूडेंट अरेस्ट
  • आयुष राज - स्टूडेंट अरेस्ट
  • अखिलेश - आयुष के पिता अरेस्ट
  • मनीष प्रकाश का रोल - स्टूडेंट्स को सेफ हाउस लाने वाला
  • आशुतोष - सेफ हाउस में अपने किराए के मकान में जगह देने वाला लर्न प्ले स्कूल
  • रोशन - सिकन्दर का ड्राइवर जो बच्चो को लाने ले जाने में ट्रांसपोर्टेशन में मदद किया था।

और भी हैं कई आरोपी

इनके अलावा और भी कई आरोपियों को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है जिसमे हजारीबाग स्कूल का प्रिंसिपल अहसानुलहक, वाइस प्रिंसिपल दानिश, सॉल्वर गैंग में कई मेडिकल स्टूडेंट्स, पेपर चोरी करने वाला प्रकाश उर्फ आदित्य, राजू इनके खिलाफ आने वाले दिनों में सीबीआई सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल करेगी।

इस तरह से हुई थी नीट पेपर लीक की प्लानिंग

दानापुर के जूनियर इंजीनियर सिकन्दर यडवेन्दु की मुलाकात नीतीश कुमार और अमित आनंद नाम के दो सॉल्वर गैंग के मेम्बर्स से होती है, जहां पर नीतीश कुमार और अमित आनंद सिकन्दर के पास अपना एक पर्सनल काम लेकर जाते है। बातचीत में नीतीश कुमार और अमित आनंद सिकन्दर को बताते है कि किसी भी एग्जाम का पेपर लीक करा सकते है और इनकी सेटिंग है। सिकन्दर ने अपने भतीजे के लिए नीतीश और अंकित से नीट एग्जाम की सेटिंग की बात कही। नीतीश और अमित आनंद ने नीट एग्जाम का पेपर लीक कराने के लिए सिकन्दर यडवेन्दु को 32 लाख का रेट बताया। सिकन्दर ने बताया इसके पास 4 बच्चे है जिनके लिए सेटिंग करानी है और ये सामने वाली पार्टी से 40 लाख की मांग करेगा। सिकन्दर यडवेंदु का पहला केंडिडेट इसका भतीजा अनुराग यादव था, जिसको पुलिस ने नीट परीक्षा के बाद अरेस्ट किया है। दूसरा केंडिडेट आयुष राज और इसके पिता अखिलेश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और ये सिकन्दर का दोस्त है।
Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर, राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, 21 दिनों की पैरोल मिली

हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर, राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, 21 दिनों की पैरोल मिली

'पित्तृसत्ता खत्म' करने वाले बयान पर रिजिजू का सवाल, पूछा-'केवल हिंदुओं को टारगेट क्यों करते हैं राहुल गांधी?'

'पित्तृसत्ता खत्म' करने वाले बयान पर रिजिजू का सवाल, पूछा-'केवल हिंदुओं को टारगेट क्यों करते हैं राहुल गांधी?'

पश्चिम बंगाल में TMC की कलह के बीच बड़ा यू-टर्न, बागी विधायक कासेम सिद्दीकी ने फिर थामा ममता का हाथ

पश्चिम बंगाल में TMC की कलह के बीच बड़ा यू-टर्न, बागी विधायक कासेम सिद्दीकी ने फिर थामा ममता का हाथ