देश

राजस्थान में डोल गई धरती, बीकानेर में 4.2 तीव्रता के झटके

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Mar 26, 2023, 07:12 AM IST

Bikaner Earthquake: बीकानेर में 4.2 तीव्रता के भूकंप के झटके दर्ज किए गए। हालांकि किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

Image

बीकानेर में भूकंप के झटके

Bikaner Earthquake: राजस्थान के बीकानेर में में भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सीस्मोलॉजी सेंटर के मुताबिक तीव्रता 4.2 दर्ज की गई है। शुरूआती जानकारी के मुताबि किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। अगर तीन दिन पहले की बात करें तो मणिपुर, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में चार तीव्रता के झटके आए थे। जानकार कहते हैं कि आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि किस तरह से धरती के नीचे हलचल हो रही है। अगर पूरे भारत की बात करें तो देश को पांच सिस्मिक जोन में बांटा गया है। जोन पांच को सबसे खतरनाक कैटिगरी में रखा गया है।

जोन चार में है दिल्ली

जोन चार में दिल्ली समेत कई इलाके आते हैं। शोधकर्ता बताते हैं जिस तरह एशियाई टेक्टोनिक प्लेट लगातर यूरोपीय प्लेट को टक्कर मार रही है उसकी वजह से ऊर्जा का बड़ा भंडार धरती के नीचे संचित हो गया है। यही ऊर्जा जब प्लेट्स के बीच दरारों के जरिए धरती की सतह तक पहुंचती है तो जलजला आता है। आमतौर पर हर रोज दुनिया के अलग अलग हिस्सों में 36 हजार भूकंप के झटके दर्ज किए जाते हैं। लेकिन ज्यादातर भूकंप का केंद्र समंदर होते हैं लिहाजा हम सब जलजले के प्रकोप से बच जाते हैं। अगर जलजला पहाड़ी या मैदानी इलाकों में आता है तो उसका केंद्र इतनी नीचे होता है कि भूकंपीय लहरें सतह तक आते आते कमजोर पड़ जाती हैं।

भारत के लिए संकट क्यों है बड़ा

अगर बात भारत की करें तो भूकंप से सबसे अधिक प्रभावित होने वाले इलाकों में पहाड़ी राज्य, बड़ी नदियों के किनारे वाले शहर, राजस्थान का मरूभूमि का इलाका है। कम प्रभावित होने वाले हिस्सों में डेक्कन का पठार है। जलजले को आप रोक नहीं सकते हैं। ऐहतियात और बेहतर प्लानिंग ही उपाय है। अगर भारत के शहरों की बात करें तो अनियंत्रित प्लानिंग संकट की बड़ी वजह है। पुराने शहरों में भवनों के निर्माण में भूकंपरोधी तकनीक का इस्तेमाल कम हुआ है और उसकी वजह से खतरे का स्तर बढ़ जाता है।

ललित राय
ललित रायauthor

खबरों को सटीक, तार्किक और विश्लेषण के अंदाज में पेश करना पेशा है। पिछले 10 वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 7 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: विधानसभा में DMK के आरोपों का जवाब देंगे CM विजय, नेतन्याहू बोले- ईरान में शासन का अंत करीब...सत्य निकेतन में इमारत गिरने पर ABVP, NSUI का विरोध

आज की ताजा खबर, 7 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: विधानसभा में DMK के आरोपों का जवाब देंगे CM विजय, नेतन्याहू बोले- ईरान में शासन का अंत करीब...सत्य निकेतन में इमारत गिरने पर ABVP, NSUI का विरोध

'बाय-बाय, पापा...ये मेरी जिंदगी है', पिता को फोन कर लड़की ने लगा दी चिनाब नदी में छलांग

'बाय-बाय, पापा...ये मेरी जिंदगी है', पिता को फोन कर लड़की ने लगा दी चिनाब नदी में छलांग

माता वैष्णो देवी के लिए हेलीकॉप्टर किराये में कितनी होने जा रही बढ़ोतरी? कांग्रेस ने उठाई श्रद्धालुओं के हक की आवाज

माता वैष्णो देवी के लिए हेलीकॉप्टर किराये में कितनी होने जा रही बढ़ोतरी? कांग्रेस ने उठाई श्रद्धालुओं के हक की आवाज

'भारत-फ्रांस संबंध नयी ऊंचाइयों पर पहुंचे'...पीएम मोदी ने पेरिस में स्वामीनारायण मंदिर के उद्घाटन समारोह में क्या-क्या कहा?

'भारत-फ्रांस संबंध नयी ऊंचाइयों पर पहुंचे'...पीएम मोदी ने पेरिस में स्वामीनारायण मंदिर के उद्घाटन समारोह में क्या-क्या कहा?

चीख-पुकार और मलबा... सत्य निकेतन में अबतक 5 छात्रों की मौत, CM ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश; जानें दिनभर का अपडेट

चीख-पुकार और मलबा... सत्य निकेतन में अबतक 5 छात्रों की मौत, CM ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश; जानें दिनभर का अपडेट