देश

Earthquake Today in India, 12 May 2026: भारत में आज कहां भूकंप आया, नेपाल में आए अर्थक्वेक से क्या बिहार में भी हिली धरती?

Earthquake Today in India, 12 May 2026: भारत में आज कहां भूकंप आया है? क्या दिल्ली समेत बिहार-झारखंड में कोई भूकंपीय घटना दर्ज हुई है?

Image

आज कहां भूकंप आया?

Earthquake Today in India, 12 May 2026: भारत में आज कहां भूकंप आया? क्या नेपाल में आए भूकंप के झटके बिहार में भी महसूस किए गए हैं? भारत में आज अभी तक आधिकारिक रूप से भूकंप के झटके लगने की पुष्टि नहीं है, लेकिन नेपाल में आधी रात आए भूकंप के झटके सिक्किम में भी हल्का झटका दे गया है। बिहार में कोई झटके नहीं लगे हैं।

भारत में 12 मई को भूकंप कहां आया? (Where Did Earthquakes Hit on May 12 In India)

कहां भूकंप आया?भूकंप की तीव्रतासमयगहराईकेंद्र/प्रभावित क्षेत्र
असम2.89:30:53 PM (11 May)5 KMहोजाई

दुनिया में 12 मई को कहां भूकंप आया? (May 12 Tremors Worldwide)

दुनिया में कहां भूकंप आया?भूकंप की तीव्रतासमयगहराईकेंद्र/प्रभावित क्षेत्र
रूस4.509:38:2410.0 KMपेट्रोपावलोव्स्क-कामचात्स्की
म्यांमार3.306:46:43 AM95 KM25.200, 94.827
नेपाल3.001:59:365 KM27.445, 87.698

नेपाल में क्यों आता है बारबार भूकंप?

नेपाल में बार-बार भूकंप आने का सबसे बड़ा कारण उसकी भौगोलिक स्थिति है। नेपाल हिमालयी क्षेत्र में स्थित है, जहां भारतीय टेक्टोनिक प्लेट लगातार यूरेशियन प्लेट से टकरा रही है। यह टक्कर करोड़ों सालों से जारी है और इसी से हिमालय पर्वत का निर्माण हुआ। लेकिन यह प्रक्रिया आज भी नहीं रुकी है। भारतीय प्लेट हर साल लगभग 4 से 5 सेंटीमीटर उत्तर दिशा की ओर बढ़ती है और यूरेशियन प्लेट से दबाव बनाती है। जमीन के अंदर जमा यही तनाव अचानक रिलीज होता है, जिससे भूकंप आते हैं। नेपाल दुनिया के सबसे सक्रिय भूकंपीय क्षेत्रों में गिना जाता है। यहां कई बड़ी फॉल्ट लाइनें मौजूद हैं, खासकर “मेन हिमालयन थ्रस्ट” (Main Himalayan Thrust), जिसे बेहद खतरनाक माना जाता है। यही वजह है कि नेपाल में छोटे झटकों से लेकर बड़े विनाशकारी भूकंप तक आते रहते हैं। साल 2015 में नेपाल में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप बेहद विनाशकारी था। इस आपदा में करीब 9 हजार लोगों की मौत हुई थी और हजारों इमारतें तबाह हो गई थीं। काठमांडू घाटी सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में शामिल थी।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article