देश

Earthquake Today in India 12 March: भारत के किस पहाड़ी राज्य में आज दो बार आया भूकंप, जानिए तीव्रता से लेकर केंद्र तक

Earthquake Today in India 12 March: भारत के हिमाचल प्रदेश में एक के बाद एक दो भूकंप के झटके लगे हैं। हिमाचल प्रदेश में पहले रात दो बजे भूकंप आया फिर गरुवार सुबह भी भूकंप के झटके महसूस हुए।

Image

भारत के किन राज्यों में आज भूकंप आया?

Earthquake Today in India 12 March: भारत में गुरुवार कहां-कहां भूकंप आया? हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को दो बार भूकंप आया है। भूकंप का पहला झटका लाहौल और स्पीति में महसूस किया गया, जबकि दूसरा झटका चंबा में लगा। लाहौल और स्पीति में गुरुवार रात दो बजकर 24 मिनट पर भूकंप आया। लाहौल और स्पीति में आए भूकंप की तीव्रता कम थी, जिसके कारण जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। हिमाचल प्रदेश में आया यह भूकंप, वहीं तक सीमित रहा और इसका असर और कहीं नहीं देखा गया। दिल्ली एनसीआर में भूकंप के झटके नहीं लगे हैं।

भारत में 12 मार्च को भूकंप कहां आया? (Where Did Earthquakes Hit on March 12 In India)

राज्यभूकंप की तीव्रतासमयगहराईकेंद्र/प्रभावित क्षेत्र
हिमाचल प्रदेश2.810:57:56 AM5 KMचंबा
हिमाचल प्रदेश2.502:24:44 AM5 KMलाहौल और स्पीति

दुनिया में 12 मार्च को कहां भूकंप आया? (March 12 Tremors Worldwide)

देशभूकंप की तीव्रतासमयगहराईकेंद्र/प्रभावित क्षेत्र
अफगानिस्तान3.801:30:3460 KM36.38, 71.55
तिब्बत3.702:59:5910 KM30.19, 95.22
रूस4.54:51 AM35 KMकमचटका

हिमाचल प्रदेश में कहां सबसे ज्यादा भूकंप आते हैं?

हिमाचल प्रदेश में सबसे ज्यादा भूकंप कांगड़ा, चंबा, कुल्लू और मंडी जिलों में महसूस किए जाते हैं। इनमें भी कांगड़ा क्षेत्र भूकंप के लिहाज से सबसे संवेदनशील माना जाता है। यह इलाका भारत के भूकंपीय मानचित्र में जोन-5 और जोन-4 में आता है, जो सबसे ज्यादा जोखिम वाले क्षेत्र माने जाते हैं।

भूकंप ज्यादा आने की मुख्य वजह यह है कि हिमाचल प्रदेश हिमालयी भूगर्भीय क्षेत्र में स्थित है, जहां भारतीय भू-प्लेट लगातार यूरेशियाई भू-प्लेट से टकरा रही है। इस टकराव से धरती की परतों में बहुत अधिक दबाव बनता है और जब यह दबाव अचानक निकलता है तो भूकंप के झटके आते हैं।

इसके अलावा इस क्षेत्र में कई सक्रिय भ्रंश रेखाएं भी मौजूद हैं, जो जमीन के अंदर लगातार हलचल पैदा करती हैं। यही कारण है कि कांगड़ा और आसपास के इलाकों में बार-बार भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं। इतिहास में 1905 का कांगड़ा भूकंप भी इसी क्षेत्र में आया था, जिसे हिमालय के सबसे विनाशकारी भूकंपों में गिना जाता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमार author

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय ... और देखें

End of Article