Earthquake in Meghalaya: मेघालय के वेस्ट खासी हिल्स में आज सुबह 7.47 बजे भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.5 रही। फिलहाल जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। इस पर अभी और जानकारी की प्रतीक्षा है।
बता दें कि आज न्यूजीलैंड में भी बड़ा भूकंप आया है। यहां 7.3 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके बाद लोग घरों से बाहर निकल आए। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर गहराई में केरमाडेक द्वीप समूह था। जानकारी के मुताबिक, भूकंप भारतीय समयानुसार सोमवार सुबह करीब छह बजकर 11 मिनट पर आया।
बता दें, पिछले महीने भी न्यूजीलैंड में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। यहां 7.1 तीव्रता का भूकंप आया था। इस भूकंप का केंद्र भी केरमाडेक द्वीप समूह था।
