पश्चिम उत्तर प्रदेश की धरती इन दिनों कांवड़ का सैलाब उमड़ा है , मेरठ में भी इन दोनों ओर केसरिया रंग नजर आ रहा है , पुलिस भी मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी करते हुए नजर आ रही है वहीं इस बीच पुलिस कर्मी भी भक्ति मय हो गए हैं ,मेरठ में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें एक पुलिसकर्मी कावड़ियों के मनोबल को बढ़ाने के लिए संकट मोचन हनुमान का भजन गाते हुए नजर आ रहा है।
दरअसल वायरल वीडियो मेरठ पुलिस के कांवड़ कंट्रोल रूम का बताया जा रहा है जहां पर तैनात ट्रैफिक इंस्पेक्टर कांवड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए हाथ में माइक लेकर लगातार संकट मोचन हनुमान का भजन कर रहे हैं।
ताकि कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न हो सके इसी वायरल वीडियो को लेकर जब एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र मिश्रा से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पुलिस भी कोई अलग नहीं है पुलिस भी ड्यूटी के साथ भक्ति मय होकर सेवा कर रही है साथ ही पुलिस के मन में जो श्रद्धा है उसका भी प्रकटीकरण हो रहा है।
