देश

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सुरक्षा बलों ने ड्रोन को मार गिराया, तलाश अभियान जारी

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 13, 2023, 10:17 AM IST

सूत्रों ने कहा कि अब तक बरामद की गई चीजों में एके राइफल की कुछ मैगजीन, एक सील बंद डिब्बा और नकदी शामिल है।

Image

सुरक्षा बलों ने ड्रोन को मार गिराया (प्रतीकात्मक)

सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास एक ड्रोन को मार गिराया और इलाके में व्यापक तलाश अभियान जारी है। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ड्रोन से जुड़े पैकेट से एके राइफल की कुछ मैगजीन, नकदी और अन्य सामान बरामद किया गया है।

घेराबंदी कर मार गिरायासूत्रों के मुताबिक, बुधवार रात नियंत्रण रेखा से सटे बेरी पाटन और सियोट के इलाकों में हवा में कोई संदिग्ध वस्तु देखी गई, जिसके बाद व्यापक स्तर पर घेराबंदी कर तलाश अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल इस अभियान में एक ड्रोन को मार गिराने में कामयाब रहे।

सूत्रों ने कहा कि अब तक बरामद की गई चीजों में एके राइफल की कुछ मैगजीन, एक सील बंद डिब्बा और नकदी शामिल है। सूत्रों ने दावा किया कि क्षेत्र के कई गांवों में व्यापक स्तर पर तलाश अभियान चलाया जा रहा है और कुछ और बरामदगी की उम्मीद है।

एक अधिकारी ने कहा कि हम केवल इतना बता सकते हैं कि एक ड्रोन को सफलतापूर्वक मार गिराया गया है और उससे भेजा गया बरामद कर लिया गया है। विस्तृत जानकारी बाद में साझा की जाएगी। (Bhasha)

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article