देश

DIG सी विजय कुमार ने खुद को गोली मार कर की खुदकुशी, थे गंभीर डिप्रेशन में

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jul 7, 2023, 10:01 AM IST

DIG C Vijayakumar suicide: कोयंबटूर रेंज पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) सी विजयकुमार ने पिस्तौल से खुद को गोली मार कर खुदकुशी कर ली। कुछ हफ्तों से ठीक से सो नहीं पा रहे हैं। और गंभीर डिप्रेशन में था।

Image

DIG सी विजयकुमार

DIG C Vijayakumar suicide: कोयंबटूर रेंज पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) सी विजय कुमार ने शुक्रवार सुबह यहां रेस कोर्स में अपने कैंप ऑफिस में पिस्तौल से खुद को गोली मार कर खुदकुशी कर ली। सूत्रों के मुताबिक विजयकुमार सुबह टहलने गए थे और सुबह 6.45 बजे अपने कैंप ऑफिस आए। उन्होंने अपने निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) से अपनी पिस्तौल देने को कहा और वह उसे लेकर कार्यालय से बाहर आ गए। उन्होंने सुबह करीब 6.50 बजे खुद को गोली मार ली।

कैंप ऑफिस में ड्यूटी पर तैनात अन्य पुलिसकर्मियों ने सीनियर पुलिस अधिकारियों को सूचित किया और वे मौके पर पहुंचे। सूत्रों ने कहा कि विजयकुमार ने अपने साथी अधिकारियों को बताया कि वह कुछ हफ्तों से ठीक से सो नहीं पा रहे हैं। और गंभीर डिप्रेशन में थे। पुलिस ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कोयंबटूर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया। आगे की पूछताछ जारी है। विजयकुमार ने 6 जनवरी 2023 को कोयंबटूर रेंज के डीआईजी के रूप में कार्यभार संभाला। उन्होंने एमएस मुथुसामी का स्थान लिया। जिन्हें ट्रांसफर कर वेल्लोर रेंज के डीआईजी के रूप में तैनात किया गया था।

विजयकुमार 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। इससे पहले, उन्होंने कांचीपुरम, कुड्डालोर, नागापट्टिनम और तिरुवरुर जिलों में पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्य किया। बाद में उन्होंने चेन्नई के अन्ना नगर में पुलिस डिप्टी कमिश्नर के रूप में कार्य किया। उन्हें DIG के रूप में पदोन्नत किया गया और कोयंबटूर रेंज में तैनात किया गया।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

अरुणाचल सीमा पर कई जगहों पर चीनी सेना से है आमना-सामना, ITBP प्रमुख का बड़ा बयान

अरुणाचल सीमा पर कई जगहों पर चीनी सेना से है आमना-सामना, ITBP प्रमुख का बड़ा बयान

आज की ताजा खबर, 23 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: नैनीताल में पहाड़ी से मलबा गिरने से मजदूरों की मौत, दिल्ली में सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से मौत...मेडिकल के लिए लाए आरोपी ने महिला डॉक्टर का मारा थप्पड़

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: सूरत से दो हथियार बरामद, रैपिडो राइडर बनकर बॉलीवुड हस्तियों की रेकी कर रहा था बिश्नोई गैंग का स्लीपर सेल ऑपरेटिव

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: सूरत से दो हथियार बरामद, रैपिडो राइडर बनकर बॉलीवुड हस्तियों की रेकी कर रहा था बिश्नोई गैंग का स्लीपर सेल ऑपरेटिव

मरीजों से ज्यादा MRP वसूलने वाले अस्पतालों की अब खैर नहीं! सुप्रीम कोर्ट में सरकार का बड़ा भरोसा,उठाएगी कदम

मरीजों से ज्यादा MRP वसूलने वाले अस्पतालों की अब खैर नहीं! सुप्रीम कोर्ट में सरकार का बड़ा भरोसा,उठाएगी कदम

देश भर में आज SIR विरोधी प्रदर्शन, दिल्ली में CEC के खिलाफ मार्च निकालेगा 'पीपुल अगेंस्ट एसआईआर’, SKM का भी मिला साथ

देश भर में आज SIR विरोधी प्रदर्शन, दिल्ली में CEC के खिलाफ मार्च निकालेगा 'पीपुल अगेंस्ट एसआईआर’, SKM का भी मिला साथ