देश

Mumbai Airport Incident: एयरलाइंस और मुंबई एयरपोर्ट के खिलाफ सख्त कार्रवाई, सरकार ने लगाया भारी जुर्माना

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 17, 2024, 09:43 PM IST

Mumbai News Today: हवाईअड्डे पर यात्रियों के टरमैक पर खाना खाने की घटना पर विमानन नियामक डीजीसीए ने मुंबई हवाईअड्डा संचालक एमआईएएल पर 60 और 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही सरकार ने एयर इंडिया, स्पाइसजेट और इंडिगो पर भारी जुर्माना लगाया। इंडिगो पर 1.20 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया।

Image

एयर इंडिया, स्पाइसजेट और इंडिगो पर लगा भारी आर्थिक जुर्माना।

Photo : Twitter

Mumbai Airport News: डीजीसीए (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) ने मुंबई हवाई अड्डे के ‘टरमैक’ पर यात्रियों के खाना खाने की घटना पर एयरलाइंस और मुंबई एयरपोर्ट के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। सरकार ने एयर इंडिया, स्पाइसजेट और इंडिगो पर भारी आर्थिक जुर्माना लगाया है। सरकार ने मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारी वित्तीय जुर्माना भी लगाया।

किस पर लगा कितना जुर्माना?

  • मायल- 60 लाख + 30 लाख = 90 लाख
  • एयर इंडिया- 30 लाख
  • इंडिगो- 1 करोड़ 20 लाख + 30 लाख = 1.5 करोड़
  • स्पाइसजेट- 30 लाख

सोशल मीडिया पर वायरल हुए हवाई अड्डे पर यात्रियों के टरमैक पर खाना खाने के वीडियो के संबंध में सीएसएमआई हवाई अड्डे, मुंबई (एमआईएएल) पर भारी आर्थिक जुर्माना लगाया है। सरकार ने एयरलाइन और मुंबई एयरपोर्ट के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। डीजीसीए का कहना है कि कारण बताओ नोटिस का जवाब 17.01.2024 को प्राप्त हुआ था और यह संतोषजनक नहीं पाया गया, क्योंकि एमआईएएल द्वारा प्रस्तुत प्रतिक्रिया से पता चलता है कि वे 2007 के वायु सुरक्षा परिपत्र 04 में निर्धारित सुरक्षा आवश्यकताओं का पालन करने में विफल रहे हैं।

डीजीसीए (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए हवाई अड्डे पर यात्रियों के टरमैक पर खाना खाने के वीडियो के संबंध में सीएसएमआई हवाई अड्डे, मुंबई (एमआईएएल) पर 60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

एमआईएएल को जारी हुआ था कारण बताओ नोटिस

इससे पहले विमानन सुरक्षा निगरानी संस्था बीसीएएस ने मुंबई हवाई अड्डे के ‘टरमैक’ पर यात्रियों के खाना खाने की घटना पर इंडिगो और हवाई अड्डा संचालक एमआईएएल को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। रविवार को लंबी देरी के बाद जैसे ही मार्ग परिवर्तन वाली उनकी गोवा-दिल्ली उड़ान मुंबई हवाई अड्डे पर उतरी, कई यात्री इंडिगो के विमान से बाहर निकल आए, ‘टरमैक’ पर बैठ गए तथा कुछ को वहां खाना खाते हुए भी देखा गया।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अधिकारियों के साथ की थी बैठक

जानकारी के अनुसार, विमान को ‘कॉन्टैक्ट स्टैंड’ के बजाय ‘रिमोट बे सी-33’ आवंटित किया गया था। ‘कॉन्टैक्ट स्टैंड’ विमान का ऐसा पार्किंग स्टैंड होता है जो विमान में सवार होने संबंधी गेट से यात्रियों को विमान तक और विमान से आने-जाने के लिए उपयुक्त होता है। मुंबई हवाई अड्डे के ‘टरमैक’ पर यात्रियों के खाना खाने का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीती रात लगभग साढ़े बारह बजे मंत्रालय के सभी अधिकारियों के साथ बैठक की थी। मुंबई हवाई अड्डे का संचालन मुंबई इंटरनेशनल हवाई अड्डा लिमिटेड (एमआईएएल) द्वारा किया जाता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article