देश

प्राण प्रतिष्ठा की पहली सुबह राम लला के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, राम मंदिर के बाहर भक्तों का लगा तांता

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 23, 2024, 07:00 AM IST

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हो जाने के बाद अब भक्त भगवान राम के दर्शन के लिए आकुल हैं। मंगलवार सुबह राम मंदिर के बाहर राम भक्तों का सैलाब उमड़ गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी को राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की।

Image

राम मंदिर के बाहर जुटे श्रद्धालु।

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हो जाने के बाद अब भक्त भगवान राम के दर्शन के लिए आकुल हैं। मंगलवार सुबह राम मंदिर के बाहर राम भक्तों का सैलाब उमड़ गया। दर्शन के लिए मंदिर के मुख्य द्वार पर रात तीन बजे से ही श्रद्धालु जुटना शुरू हो गए। सुबह छह बजे तक यह संख्या हजारों तक पहुंच गई। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी को राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की। इसके बाद 23 जनवरी से आम लोगों के दर्शन के लिए राम मंदिर को खोल दिया गया।

हर रोज सुबह सात बजे दर्शन के लिए खुलेगा मंदिर

सुबह राम मंदिर का दरवाजा जैसे ही खुला भक्तों में दर्शन की छटपटाहट नजर आई। श्रद्धालुओं में सबसे पहले राल लला के दर्शन की होड़ मच गई। हर किसी के मन में गर्भ गृह में सबसे जल्दी पहुंचने की इच्छा उमड़ रही थी। राम मंदिर हर रोज सुबह सात बजे से दिन के 11.30 बजे और दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक दर्शन के लिए खुला रहेगा।

अयोध्या के सभी मंदिर सजाए गए

रामलला की मूर्ति की बहुप्रतीक्षित प्राण प्रतिष्ठा के भव्य समारोह के बाद सोमवार शाम को राम मंदिर समेत अयोध्या के सभी मंदिरों को रोशनी से सजाया गया और आसमान पटाखों की चमक से दीपावली की तरह जगमगा उठा। प्रतिष्ठित संरचना की एक दीवार पर रोशनी से भगवान राम और देवी सीता की छवियां बनाई गईं तथा ‘राम’ नाम को मंदिर की मुख्य संरचना पर दर्शाया गया।

लोगों ने मनाई दिवाली

प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर को एक नए युग के आगमन का प्रतीक करार दिया और लोगों से मंदिर निर्माण से आगे बढ़कर अगले 1,000 वर्षों के मजबूत, भव्य और दिव्य भारत की नींव बनाने का आह्वान किया। सूर्यास्त होने के बाद लोगों ने अपने घरों को भी दीयों से रोशन किया। अयोध्या के पूर्व राजा के भव्य निवास राज सदन, कई मंदिरों और इमारतों को प्राण प्रतिष्ठा समारोह से कुछ दिन पहले से ही रोशन किया जा रहा है।

लोगों में भारी उत्साह

सैकड़ों लोग, स्थानीय निवासी और दर्शक सोमवार देर रात तक राज सदन के सुशोभित द्वार ‘लक्ष्मीद्वार’ के सामने तस्वीरें या सेल्फी लेने के लिए मौजूद रहे। प्रवेश द्वार के शीर्ष पर भगवान राम की धनुष और बाण लिए तस्वीर लगायी गयी है और यहां ‘जय श्रीराम’ के नारे गूंजे। प्रवेश द्वार के मेहराब के नीचे एक झूमर लगाया गया है। यह साज-सज्जा नजदीकी राम पथ से गुजरने वाले लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!