देश

Maharashtra New CM: महाराष्ट्र में नए सीएम का नाम फाइनल, देवेन्द्र फडणवीस के नाम पर लगी मुहर!

Maharashtra New CM: महाराष्ट्र में सीएम पद को लेकर अटकलों का दौर जारी है। फडणवीस इस दौड़ में सबसे आगे दिख रह हैं। आज एनसीपी नेता अजित पवार दिल्ली रवाना हुए, जबकि एकनाथ शिंदे और फडणवीस मुंबई में ही रहे और वे अपनी पार्टियों के कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं।

Image

महाराष्ट्र के नए सीएम होंगे देवेन्द्र फडणवीस- सूत्र

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • देवेन्द्र फडणवीस का सीएम बनना लगभग तय
  • बीजेपी आलाकमान ने फाइनल किए नाम
  • अब बस आधिकारिक घोषणा का इंतजार

Maharashtra New CM: महाराष्ट्र के नए सीएम के तौर पर बीजेपी ने नाम फाइनल कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार देवेन्द्र फडणवीस ही महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री होंगे। सूत्रों ने से मिली जानकारी के अनुसार 4 तारीख को होने वाली मीटिंग में देवेन्द्र फडणवीस का चुना जाना तय है और 5 दिसबंर को शपथ भी देवेन्द्र फडणवीस ही लेंगे। उनके साथ दो डिप्टी सीएम होंगे, जिसमें एक अजित पवार हो सकते हैं, दूसरे एकनाथ शिंदे या उनकी पार्टी का कोई नेता।

विजय रूपाणी का इशारा

इससे पहले महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल की बैठक के लिए दो केंद्रीय पर्यवेक्षकों में से एक विजय रूपाणी (गुजरात के पूर्व ख्यमंत्री) ने सोमवार को कहा कि आम राय से एक नेता चुनने के प्रयास किए जाएंगे और उन्हें लगता है कि पड़ोसी राज्य को ‘भाजपा का मुख्यमंत्री’ मिलेगा।

सबसे आगे फडणवीस

महाराष्ट्र का नया मुख्यमंत्री कौन होगा यह चार दिसंबर को तय हो जाएगा, जब भाजपा विधायक दल अपना नया नेता चुनेगा। भाजपा के एक पदाधिकारी ने बताया कि दो बार मुख्यमंत्री रह चुके देवेंद्र फडणवीस को इस शीर्ष पद के लिए दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा है। पदाधिकारी ने बताया कि बैठक बुधवार सुबह विधान भवन में होगी।

बीजेपी अकेले बहुमत के करीब

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव बीस नवंबर को हुआ था जिसके परिणाम तीन दिन बाद घोषित हुए थे, ‘महायुति’ गठबंधन ने 288 विधानसभा सीट में से 230 सीट पर जीत दर्ज की थी। भाजपा 132 सीट के साथ आगे रही जबकि शिवसेना को 57 और राकांपा को 41 सीट मिली थीं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article