LIVE

Delhi Red Fort Blast Live News: आत्मघाती हमला नहीं, संदिग्ध ने हड़बड़ी में किया धमाका! शुरुआती जांच, कड़ी सुरक्षा के बीच 12 नवंबर को लाल किला मेट्रो स्टेशन रहेगा बंद

Delhi Red Fort Blast News Live, Delhi Bam Dhamaka Ki News in Hindi LIVE Updates: दिल्ली में सोमवार को लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास कार में धमाका हुआ है। इस धमाके में अब तक 12 लोगों की मौत हो गई है। धमाके के कारण आज चांदनी चौक मार्केट बंद रहेगा। साथ ही लाल किला भी 3 दिन के लिए बंद रहेगा। दिल्ली में धमाके के बाद मुंबई, बिहार, गुजरात, हरियाणा और यूपी में अलर्ट जारी हो गया है। दिल्ली ब्लास्ट की पल-पल की अपडेट के लिए बने रहिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ।

Delhi Red Fort Blast Live News: आत्मघाती हमला नहीं, संदिग्ध ने हड़बड़ी में किया धमाका! शुरुआती जांच, कड़ी सुरक्षा के बीच 12 नवंबर को लाल किला मेट्रो स्टेशन रहेगा बंद

Delhi Red Fort Blast Live News: आत्मघाती हमला नहीं, संदिग्ध ने हड़बड़ी में किया धमाका! शुरुआती जांच, कड़ी सुरक्षा के बीच 12 नवंबर को लाल किला मेट्रो स्टेशन रहेगा बंद

Delhi Red Fort Blast News Live, Delhi Bam Dhamaka Ki News in Hindi LIVE Updates: दिल्ली में सोमवार को लाल किले के पास बड़ा ब्लास्ट हुआ है। यह ब्लास्ट कार में हुआ। दिल्ली बम धमाके में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस ने इलाके को सील कर लिया है और जांच में जुट गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सोमवार शाम लाल किले के पास हुए विस्फोट का विस्तृत विश्लेषण मंगलवार को शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों के साथ किया जाएगा। एलएनजेपी अस्पताल में विस्फोट में घायल हुए लोगों से मिलने के बाद शाह ने संवाददाताओं से कहा, “कल सुबह हम गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्फोट का विस्तृत विश्लेषण करेंगे।”

क्या यह आत्मघाती हमला था?
अधिकारियों ने बताया कि भीड़भाड़ वाले इलाके में व्यस्त समय में हुए विस्फोट के कारण आसपास मौजूद कई वाहन जलकर खाक हो गए, जबकि कई गाड़ियों की खिड़कियों के शीशे टूट गए। उन्होंने बताया कि विस्फोट में घायल लोगों को लोक नायक जय प्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि जिस कार में विस्फोट हुआ, उसमें तीन लोग सवार थे और इस बात की जांच की जा रही है कि क्या यह आत्मघाती हमला था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया,‘‘ विस्फोट एक चलती हुंडई आई20 कार में हुआ, जिसमें तीन लोग सवार थे। हमें घायलों के शरीर में कोई छर्रा या ‘पंचर’ नहीं मिला है, जो बम विस्फोट में असामान्य है। हम सभी कोण से जांच कर रहे हैं।’’ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाका इतना ज़ोरदार था कि कई मिनट तक उन्हें कुछ भी साफ़ सुनाई नहीं दे रहा था। उन्होंने बताया कि तेज़ धमाके की आवाज आईटीओ तक, लगभग दो किलोमीटर तक, एक बड़े इलाके में सुनाई दी। इससे कई मीटर दूर खड़ी गाड़ियों के शीशे और लाल किला मेट्रो स्टेशन के शीशे टूट गए।

लाल किले के पास धमाके वाली कार कई लोगों को बेची गई थी
अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने देर शाम कार मालिक मोहम्मद सलमान को हिरासत में लिया और उससे वाहन के बारे में पूछताछ की। उन्होंने बताया कि उसने डेढ़ साल पहले ओखला में देवेंद्र नामक एक व्यक्ति को यह वाहन बेच दिया था। अधिकारी ने बताया कि बाद में वाहन को अंबाला में किसी को बेच दिया गया और फिर इसे पुलवामा में तारिक नामक व्यक्ति को बेच दिया गया। पुलिस उन लोगों का पता लगा रही है।

धमाके के बाद कैसे थे लाल किला और चांदनी चौक मार्केट के पास हालात
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि कई मीटर दूर खड़े वाहनों की खिड़कियों के शीशे टूट गए। उन्होंने बताया कि धमाके की आवाज आईटीओ तक भी सुनी गई। विस्फोट के दृश्यों में जलती हुई कारों से आग की लपटें और धुआं उठता दिखाई दिया। एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, “मैं गुरुद्वारे में था, तभी मैंने एक तेज आवाज सुनी। आवाज इतनी तेज थी कि हम समझ ही नहीं पाए कि यह किस चीज की है।” उसने बताया, “विस्फोट के कारण आसपास खड़े कई वाहनों के परखच्चे उड़ गए।” चांदनी चौक व्यापारी संघ के अध्यक्ष संजय भार्गव, जिनकी दुकान घटनास्थल से लगभग 800 मीटर दूर है, ने बताया कि विस्फोट के कारण पूरी इमारत हिल गई, बाजार में अफरा-तफरी मच गई और लोग भागने लगे।विस्फोट के दृश्यों में जलती हुई कारों से आग की लपटें और धुआं उठता दिखाई दिया।

लाल किला धमाके: ये हेल्पलाइन नंबर करेंगे मदद

  • दिल्ली पुलिस इमरजेंसी: 112 (24 घंटे, मिसिंग पर्सन बताने पर जांच की जाएगी)
  • दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम: 011-22910010 या 011-22910011
  • LNJP अस्पताल (जहां ज्यादातर घायल हैं): 011-23233400, इमरजेंसी 011-23239249 (अस्पताल जाकर या फोन पर पूछताछ कर सकते हैं)
  • दिल्ली फायर सर्विस: 101
  • एम्बुलेंस: 102 या 108
  • AIIMS ट्रॉमा सेंटर (अगर कोई वहां शिफ्ट हुआ): 011-26594405
  • महिला हेल्पलाइन (अगर कोई बहन-बेटी मिसिंग): 1091 या 181ये हेल्पलाइन नंबर करेंगे मदद


दिल्ली में धमाके के बाद उत्तराखंड में हाई अलर्ट
दिल्ली में सोमवार को लाल किले के पास हुए विस्फोट के मद्देनजर उत्तराखंड में हाई अलर्ट जारी किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दीपम सेठ ने राज्य के सभी जिलों में सुरक्षा के दृष्टिगत अंतरराष्ट्रीय एवं अंतरराज्यीय सीमाओं, संवेदनशील स्थलों, धार्मिक स्थलों, बाजारों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, मॉल तथा अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सघन जांच अभियान के निर्देश दिए हैं। निर्देशों में सभी जिलों के प्रभारी पुलिस अधिकारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने, गश्त एवं जांच बढ़ाने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की त्वरित सूचना एवं सोशल मीडिया की लगातार निगरानी कर कार्रवाई करने को कहा गया है। सभी जिलों में चीता मोबाइल यूनिट्स, पेट्रोल कार, बम निरोधक दस्तों तथा श्वान दस्तों को सक्रिय करने को कहा गया है । राज्य स्तर पर सभी गतिविधियों की निगरानी पुलिस मुख्यालय में स्थापित नियंत्रण कक्ष से की जा रही है । डीजीपी ने प्रदेशवासियों से अफवाहों पर ध्यान न देने, शांति बनाए रखें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाने या ‘112’ पर देने की अपील की है ।

दिल्ली में धमाके के बाद मुंबई में अलर्ट
मुंबई में हाई अलर्ट जारी हो गयाहै। पुलिस थानों को सूचित कर दिया गया है और नाकाबंदी की जा रही है, संदिग्ध व्यक्तियों की आकस्मिक तलाशी ली जा रही है और जमीनी खुफिया नेटवर्क का इस्तेमाल किया जा रहा है। संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है।

उत्तर प्रदेश में अलर्ट
दिल्ली विस्फोट के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस हाई अलर्ट हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य पुलिस के लिए निर्देश जारी किए हैं। सभी प्रमुख स्थानों, धार्मिक स्थलों और बाजारों में गश्त बढ़ाई जाएगी। संवेदनशील ज़िलों में पुलिस अलर्ट पर रहेगी। सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी, अफवाहों पर लगाम लगाई जाएगी। विभिन्न स्थानों पर निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा।

जानें दिल्ली में कब-कब हुए आतंकी हमले और धमाके, देखें लिस्ट

Nov 11, 2025 | 11:16 PM IST

Delhi Red Fort Blast Live News: दिल्ली के लालकिला विस्फोट में जान गंवाने वालों को 10 लाख रूपये, दिल्ली सीएम ने की मुआवजे की घोषणा

दिल्ली के लाल किला में हुए विस्फोट के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि 'सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है, हर जान अनमोल है' उन्होंने विस्फोट में जान गंवाने वालों के परिजनों को 10 लाख रुपये देने की घोषणा भी की है। साथ ही उन्होंने कहा कि घायलों को भी उचित मुआवजा मिलेगा। लालकिला क्षेत्र में हुए भयानक विस्फोट से प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मृतकों के परिवारों और घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा की है।
Nov 11, 2025 | 11:16 PM IST

Delhi Red Fort Blast Live News:आत्मघाती हमला नहीं, संदिग्ध ने हड़बड़ी में किया धमाका! शुरुआती जांच

लाल किले के पास हुए आतंकी हमले की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। शुरुआती निष्कर्षों से संकेत मिलता है कि कार विस्फोट कोई सामान्य आत्मघाती विस्फोट नहीं था, बल्कि संदिग्ध ने घबराहट में ऐसा किया था। सुरक्षा एजेंसियां आतंकी नेटवर्क से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं और फरीदाबाद, सहारनपुर, पुलवामा और अन्य इलाकों में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए हैं।
Nov 11, 2025 | 07:53 PM IST

Delhi Red Fort Blast Live News: कड़ी सुरक्षा के बीच 12 नवंबर को लाल किला मेट्रो स्टेशन रहेगा बंद

Nov 11, 2025 | 05:25 PM IST

Delhi Red Fort Blast Live News: फोरेंसिक विशेषज्ञों ने लाल किले के पास दिल्ली कार विस्फोट स्थल की जांच की

Nov 11, 2025 | 05:23 PM IST

Delhi Red Fort Blast Live News: दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव और हारून यूसुफ घायलों से मिलने एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे

Nov 11, 2025 | 05:23 PM IST

Delhi Red Fort Blast Live News: सुरक्षा बलों ने डॉग स्क्वॉड के साथ चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा जाँच की

Nov 11, 2025 | 04:14 PM IST

Delhi Red Fort Blast Live News: दिल्ली धमाके में अब तक हो चुकी है 8 शवों की पहचान

दिल्ली धमाके में अब तक 8 शवों की पहचान हो चुकी है, जबकि एक शव की पहचान अभी बाकी है। मृतकों में मेरठ निवासी मोहसिन, अमरोहा के अशोक कुमार और लोकेश गुप्ता, श्रावस्ती के दिनेश कुमार मिश्रा, कंजावला के पंकज सैनी, शामली के झिंझला के नोमान, ई-रिक्शा चालक जुम्मन मोहम्मद और अमर कटारिया शामिल हैं।
Nov 11, 2025 | 04:11 PM IST

Delhi Red Fort Blast Live News: अंगोला से राष्‍ट्रपति मुर्मू ने गृह मंत्री को मिलाया फोन, ब्‍लास्‍ट पर लिया अपडेट

सूत्रों के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंगोला दौरे के दौरान दिल्ली में हुए धमाकों को लेकर गृहमंत्री अमित शाह से फोन पर बात की. बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति ने घटना पर गहरी चिंता जताते हुए सभी प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने गृहमंत्री से मामले की पूरी जानकारी ली और दोषियों को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। अमित शाह ने राष्ट्रपति को भरोसा दिलाया कि जांच एजेंसियां लगातार काम कर रही हैं और जल्द ही पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा।
Nov 11, 2025 | 02:55 PM IST

Delhi Red Fort Blast Live News: षड्यंत्रकारियों को बख्शा नहीं जाएगा - पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में लाल किले के नजदीक कार विस्फोट में हुई मौतों पर दुख जताया है। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि इस विस्फोट के पीछे के षड्यंत्रकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। पीएम मोदी ने कहा, "सोमवार शाम दिल्ली में हुई भयावह घटना ने सभी के मन को व्यथित कर दिया है। मैं पीड़ित परिवारों का दुख समझता हूं। आज पूरा देश उनके साथ खड़ा है।" उन्होंने बताया कि वे रातभर इस घटना की जांच में जुटी सभी एजेंसियों और सभी महत्वपूर्ण लोगों के साथ संपर्क में थे। विचार-विमर्श चल रहा था, जानकारियों के तार जोड़े जा रहे थे। प्रधानमंत्री मोदी ने बताया, "हमारी एजेंसियां इस षड्यंत्र की तह तक जाएंगी। इसके पीछे के षड्यंत्रकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।"
Nov 11, 2025 | 02:42 PM IST

Delhi Red Fort Blast Live News: दिल्ली धमाके के बाद घटनास्थल के आसपास के कई बाजार बंद

लालकिला मेट्रो स्टेशन के सामने सोमवार शाम को हुए विस्फोट के बाद मंगलवार को कुछ बड़ी मार्केट बंद रखे गए। विस्फोट वाले स्थान के ठीक सामने लाजपतराय मार्केट है। व्यापारियों के मुताबिक उन्होंने मंगलवार सुबह यह निर्णय पुलिस प्रशासन के निर्देश पर लिया।
Nov 11, 2025 | 01:44 PM IST

Delhi Red Fort Blast Live News: दिल्ली धमाके से पहले लाल किले के पास के विजुअल्स

Nov 11, 2025 | 12:50 PM IST

Delhi Red Fort Blast Live News: दिल्ली विस्फोट के बाद आज स्थानीय सर्राफा बाजार बंद

दिल्ली में लाल किले के पास हुए विस्फोट के बाद मंगलवार को स्थानीय सर्राफा बाजार बंद है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने कहा कि 10 नवंबर को लाल किले के पास हुए विस्फोट के बाद मंगलवार को स्थानीय बाजार बंद रहने के कारण दिल्ली के लिए सर्राफा दरें उपलब्ध नहीं हैं।
Nov 11, 2025 | 12:49 PM IST

Delhi Red Fort Blast Live News: दिल्ली ब्लास्ट के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा - राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि भारत की अग्रणी जांच एजेंसियां ​​दिल्ली विस्फोट मामले की तीव्र एवं गहन जांच कर रही हैं और इस घटना के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास यातायात सिग्नल पर सोमवार शाम को धीमी रफ्तार से चल रही एक कार में हुए विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गयी थी। विस्फोट के कारणों के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। राजनाथ सिंह ने एक रक्षा सम्मेलन में कहा, ‘‘मैं अपने साथी नागरिकों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि देश की अग्रणी जांच एजेंसियां ​​इस घटना की त्वरित और गहन जांच कर रही हैं।’’
Nov 11, 2025 | 12:07 PM IST

Delhi Red Fort Blast Live News: दिल्ली धमाके में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 12

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार दिल्ली ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। सोमवार शाम को लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक ट्रैफिक सिग्नल पर धीमी गति से चल रही एक कार में शक्तिशाली विस्फोट हुआ था। सोमवार रात तक विस्फोट में नौ लोगों के मरने और 20 अन्य के घायल होने की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने बताया कि तीन और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 12 हो गई है।
Nov 11, 2025 | 12:05 PM IST

Delhi Red Fort Blast Live News: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली धमाके के पीड़ितों को श्रद्धाजंलि दी

सुप्रीम कोर्ट ने लाल किला के पास हुए कार विस्फोट के पीड़ितों को मंगलवार को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि शीर्ष अदालत कानून का शासन कायम रखने के लिए प्रतिबद्ध है। चीफ जस्टिस बी आर गवई ने कहा कि दुख की इस घड़ी में सुप्रीम कोर्ट देश के नागरिकों के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा, ‘‘उच्चतम न्यायालय कानून के शासन को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करे।’’
Nov 11, 2025 | 11:51 AM IST

Delhi Red Fort Blast Live News: दिल्ली ब्लास्ट के बाद नोएडा अलर्ट मोड में

दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद गौतमबुद्धनगर पुलिस पूर्ण सतर्कता मोड पर आ गई है। सभी बॉर्डर एरिया पर सख्त निगरानी के बीच अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। देर रात तक नोएडा के विभिन्न जोन में पुलिस टीमों ने सड़कों पर लगातार गश्त की और सुरक्षा स्थिति का निरीक्षण किया। मेट्रो स्टेशनों, मॉल्स और सार्वजनिक स्थलों पर भी पुलिस जवानों की संख्या बढ़ा दी गई है। दिल्ली से नोएडा में प्रवेश करने वाले वाहनों की गहन चेकिंग जारी है और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
Nov 11, 2025 | 11:47 AM IST

Delhi Red Fort Blast Live News: दिल्ली धमाके के बाद इन रास्तों पर लगी रोक

दिल्ली में सोमवार को हुए धमाके के बाद यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। जिसके अनुसार नेताजी सुभाष मार्ग पर छत्ता रेल कट से सुभाष मार्ग कट तक आने-जाने के दोनों मार्गों और सर्विस रोड पर प्रतिबंध लगाए गए हैं। इस दौरान रूट डायवर्जन भी लागू किया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे सुबह छह बजे से अगले आदेश तक इन मार्गों पर जाने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें। राष्ट्रीय राजधानी में हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
Nov 11, 2025 | 10:49 AM IST

Delhi Red Fort Blast Live News: दिल्ली धमाके के बाद कई इलाकों से डंप डेटा कलेक्ट

दिल्ली धमाके के बाद सोशल मीडिया पर जांच एजेंसियो की पैनी नजर है। कई इलाकों से डंप डेटा लिया जा रहा है। लाल किला के आसपास के एरिया में ऑपरेट हो रहे सभी मोबाइल फोन का डंप डेटा लिया जा रहा है। डंप डेटा से एजेंसियों को उन फोन नंबरों का सुराग हासिल हो सकता है जो इस कार धमाके से जुड़े होंगे। लाल किला पार्किंग और उसके आसपास का भी डंप डेटा हासिल किया जा रहा है।
Nov 11, 2025 | 10:47 AM IST

Delhi Red Fort Blast Live News: दिल्ली ब्लास्ट के मास्टरमाइंड की पहली तस्वीर जारी

दिल्ली में सोमवार को लाल किले के पास हुए कार धमाके के मास्टरमाइंड डॉ. उमर मोहम्मद की पहली तस्वीर जारी की गई है। हालांकि अभी तक पुष्टि नहीं हुई है कि कार धमाके में उसकी मौत हो गई या वह फरार है। पुलवामा में उसके परिवार को हिरासत में लिया गया है। देखें डॉ. उमर मोहम्मद फोटो

Nov 11, 2025 | 10:42 AM IST

Delhi Red Fort Blast Live News: दिल्ली धमाके के बाद FSL की पहली रिपोर्ट आज आने की उम्मीद

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के सूत्रों के अनुसार, दिल्ली के लाल किला इलाके के पास हुए विस्फोट में फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (एफएसएल) की पहली रिपोर्ट मंगलवार को आने की उम्मीद है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने फरीदाबाद से बरामद विस्फोटकों के संबंध में फरीदाबाद अपराध शाखा और जम्मू-कश्मीर पुलिस से जानकारी मांगी है। स्पेशल सेल के सूत्रों के अनुसार, शुरुआती जांच में अमोनियम नाइट्रेट के अंश मिले हैं। हालांकि, विस्फोटक की वास्तविक प्रकृति की पुष्टि फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (FSL) की रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी।
Nov 11, 2025 | 09:59 AM IST

Delhi Red Fort Blast Live News: दिल्ली धमाके के बाद सुरक्षा कारणों से लाल किला मेट्रो स्टेशन बंद

Nov 11, 2025 | 09:48 AM IST

Delhi Red Fort Blast Live News: दिल्ली धमाके के बाद चुनावी राज्य बिहार में हाई अलर्ट

दिल्ली में लाल किले के नजदीक सोमवार को हुए विस्फोट के बाद कई राज्यों ने अपने यहां अलर्ट जारी कर दिया है। लाल किले के नजदीक मेट्रो स्टेशन गेट नंबर-1 के पास खड़ी एक कार में हुए भीषण बम विस्फोट के बाद चुनावी राज्य बिहार में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया गया है। बिहार पुलिस मुख्यालय ने तुरंत राज्यव्यापी हाई अलर्ट जारी कर दिया और आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) सहित सभी सुरक्षा एजेंसियों को सक्रिय कर दिया। पुलिस उप-महानिरीक्षक, एटीएस बिहार द्वारा जारी थ्रेट एडवाइजरी में सभी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों और रेल पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि चुनावी माहौल में किसी भी संभावित खतरे को रोकने के लिए सतर्कता बरती जाए।
Nov 11, 2025 | 09:20 AM IST

Delhi Red Fort Blast Live News: दिल्ली-एनसीआर के सभी रेलवे स्टेशनों पर हाई अलर्ट

दिल्ली में सोमवार को लाल किले के पास हुए धमाके के बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के साथ मिलकर दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के सभी स्टेशनों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ हाई अलर्ट जारी किया है। उत्तर रेलवे ने सोमवार को कहा कि नयी दिल्ली, पुरानी दिल्ली, आनंद विहार, हजरत निजामुद्दीन और गाजियाबाद जैसे प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई है और यात्रियों को असुविधा पहुंचाए बिना सुरक्षा बढ़ाने के लिए सभी संभव उपाय किए गए हैं।
Nov 11, 2025 | 08:57 AM IST

Delhi Red Fort Blast Live News:3 दिनों के लिए लाल किला बंद

दिल्ली में सोमवार को हुए धमाके के बाद एएसआई ने लाल किला को 3 दिनों के लिए बंद कर दिया। यह भीषण विस्फोट लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक चलती कार में हुआ था। जिसमें अब तक 9 लोगों की मौत हो गई है और 20 लोग घायल हैं।
Nov 11, 2025 | 08:50 AM IST

Delhi Red Fort Blast Live News: महाराष्ट्र में हाई अलर्ट, मुंबई स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी

दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार धमाके के बाद महाराष्ट्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। मुंबई और प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार मुंबई के लिए एहतियाती अलर्ट जारी किया गया है।
Nov 11, 2025 | 08:47 AM IST

Delhi Red Fort Blast Live News: आज गृह मंत्रालय में उच्च स्तरीय बैठक

दिल्ली में सोमवार को हुए धमाके के संबंध में आज गृह मंत्रालय में उच्च स्तरीय बैठक है। यह बैठक गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सुबह साढ़े 9 बजे के बाद होगी। जिसमें IB चीफ, गृह सचिव, दिल्ली पुलिस कमिश्नर,स्पेशल सेक्रेटरी इंटरनल सिक्योरिटी, सहित गृह मंत्रालय के आला अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में आंतरिक सुरक्षा के तमाम पहलुओं पर चर्चा होगी।
Nov 11, 2025 | 08:20 AM IST

Delhi Red Fort Blast Live News: दिल्ली धमाके पर डीसीपी का बयान

Nov 11, 2025 | 08:19 AM IST

Delhi Red Fort Blast Live News: दिल्ली ब्लास्ट पर बोले प्रशांत किशोर - बिहार के लोगों को विचलित होने की जरूरत नहीं

दिल्ली ब्लास्ट पर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा, "चुनाव के समय में इस तरह की बातें यदा कदा होती रहती है। उससे बिहार के लोगों को विचलित होने की जरूरत नहीं है। बिहार का चुनाव है बिहार के मुद्दे पर वोट होना चाहिए। सुरक्षा के लिए बिहार और देश के लोगों ने संसद में लोगों को भेजा है। पक्ष-विपक्ष वहां है। राष्ट्रीय सुरक्षा देश का मामला है। सब लोग सरकार के साथ खड़े हैं। उचित कार्रवाई सरकार करेगी।"
Nov 11, 2025 | 08:17 AM IST

Delhi Red Fort Blast Live News: पहाड़गंज-दरियागंज के होटलों में रात भर चला सर्च ऑपरेशन

दिल्ली में हुए धमाके के बाद पुलिस ने पहाड़गंज, दरियागंज और आसपास के होटलों में रात भर सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस की टीम ने सभी होटलों के रजिस्टर चेक किए। इस दौरान पुलिस को 4 लोगों पर शक हुआ। जिनसे पूछताछ के लिए उन्हें हिरासत में लिया गया है।
Nov 11, 2025 | 07:43 AM IST

Delhi Red Fort Blast Live News: मृतकों के परिजनों में शोक की लहर

Nov 11, 2025 | 07:18 AM IST

Delhi Red Fort Blast Live News: दिल्ली पुलिस कार मालिक को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ

दिल्ली पुलिस ने लाल किले के पास हुए धमाके के बाद देर शाम को कार मालिक मोहम्मद सलमान को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस दौरान पता चला कि उसने डेढ़ साल पहले ओखला में देवेंद्र नामक एक व्यक्ति को यह वाहन बेच दिया था। बाद में वाहन को अंबाला में किसी को बेच दिया गया और फिर इसे पुलवामा में तारिक नामक व्यक्ति को बेच दिया गया। पुलिस उन लोगों का पता लगा रही है।
Nov 11, 2025 | 06:43 AM IST

Delhi Red Fort Blast Live News: सीसीटीवी फुटेज में पार्किंग एरिया में दिखी थी कार

दिल्ली पुलिस सूत्रों के अनुसार, "दिल्ली पुलिस को मिली सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध की कार पार्किंग एरिया में प्रवेश करती और बाहर निकलती हुई दिखाई दे रही है। फुटेज से पता चल रहा है कि उस समय संदिग्ध अकेला था। जांचकर्ता अब दरियागंज की ओर जाने वाले रास्ते का पता लगा रहे हैं। साथ ही वाहन की पूरी गतिविधि का पता लगाने के लिए पास के टोल प्लाजा के फुटेज सहित 100 से अधिक सीसीटीवी वीडियो की जांच की जा रही है।"
Nov 11, 2025 | 06:28 AM IST

Delhi Red Fort Blast Live News: दिल्ली में सोमवार शाम हुए धमाके के ताजा विजुअल्स

Nov 11, 2025 | 05:52 AM IST

Delhi Red Fort Blast Live News: दिल्ली के लाल किला के पास हुए धमाके में अब तक 9 लोगों की मौत

दिल्ली में सोमवार शाम को लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। भीड़भाड़ वाले इलाके में व्यस्त समय में हुए विस्फोट के कारण आसपास मौजूद कई वाहन जलकर खाक हो गए, जबकि कई गाड़ियों की खिड़कियों के शीशे टूट गए।
Nov 11, 2025 | 05:28 AM IST

Delhi Red Fort Blast Live News: लाल किला विस्फोट: राष्ट्रपति मुर्मू ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली में लाल किले के पास चलती कार में हुए विस्फोट में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की है। अंगोला और बोत्सवाना की राजकीय यात्रा पर गईं राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “मैं दिल्ली में हुए विस्फोट में जान गंवाने वालों के परिजनों और मित्रों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।” अधिकारियों ने बताया कि सोमवार शाम को भीड़भाड़ वाले लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास धीमी गति से चल रही एक कार में अचानक विस्फोट हो गया, जिसमें कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और लगभग 20 अन्य घायल हो गए। इसके अलावा कई वाहन भी जल गए।
Nov 11, 2025 | 04:03 AM IST

Delhi Red Fort Blast Live News: दिल्ली धमाके पर बोले प्रत्यक्षदर्शी, मदद के लिए आगे आए कई राहगीर

देश की राजधानी दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम को एक तेज धमाका हुआ, जिसमें कई लोग हताहत हो गए। यह धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास हुआ, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। दरअसल, यह वह समय था जब कोई अपने ऑफिस से घर जा रहा था तो कोई बाजार से खरीदारी के बाद मेट्रो की ओर बढ़ रहा था।



आसपास कई बड़े बाजार हैं। घटनास्थल के सामने ही चांदनी चौक की मेन मार्केट, इलेक्ट्रॉनिक सामान का हब, और कहीं जाने वाली लाजपतराय मार्केट है। यहां से महज कुछ कदमों की दूरी पर ही प्रसिद्ध गौरी शंकर मंदिर भी है। सोमवार को इस मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ रहती है। हादसे के समय इन सभी स्थानों पर लोगों की भारी भीड़ मौजूद थी। लोगों की सूझबूझ के कारण भगदड़ की स्थिति नहीं बनी और दुकानदारों ने भी समय रहते बाजार बंद कर दिए, जिससे भीड़ कम हो गई।
Nov 11, 2025 | 03:02 AM IST

Delhi Red Fort Blast Live News: दिल्ली धमाका: राहुल-प्रियंका समेत कई नेताओं ने जताया दुख,

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार की शाम को जोरदार विस्फोट हुआ। इस धमाके में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन लोग घायल हो गए। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर दुख जताया है।


कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार विस्फोट की खबर बेहद दर्दनाक और चिंताजनक है। इस दुखद हादसे में कई निर्दोष लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। इस दुख की घड़ी में अपने प्रियजनों को खोने वाले शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ा हूं और उनको अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। सभी घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक्स पर लिखा कि दिल्ली में हुए धमाके में कई लोगों की मृत्यु एवं कई के घायल होने का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।
Nov 11, 2025 | 02:01 AM IST

Delhi Red Fort Blast Live News: दिल्ली में धमाके के बाद हरियाणा में अलर्ट जारी, सीमावर्ती जिलों में चौकसी बढ़ी

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम हुए धमाके में 10 लोगों की मौत हो गई और 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद हरियाणा समेत आसपास के राज्यों और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों को खास निर्देश दिए हैं, जबकि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साथ लगते जिलों में विशेष सतर्कता बरतने का आदेश दिया गया है। हरियाणा सरकार के अनुसार, भीड़भाड़ वाली सार्वजनिक स्थानों और ऐतिहासिक स्थलों पर भी विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही सरकार की तरफ से जनहित में गाइडलाइन भी जारी की गई है। गाइडलाइन में किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान ना देने की अपील की गई है। कोई भी आपत्तिजनक सामान दिखने या आपातकालीन स्थिति में डायल 112 पर तुरंत सूचना देने की अपील की गई है।
Nov 11, 2025 | 01:22 AM IST

Delhi Red Fort Blast Live News: कई लोगों के हताहत होने के बाद एलएनजेपी अस्पताल के बाहर शोकाकुल दिखे परिजन

दिल्ली में लाल किले के पास एक कार में सोमवार को हुए विस्फोट में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और 24 अन्य घायल हो गए। इसके कुछ ही घंटों बाद एलएनजेपी अस्पताल के बाहर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी जो अपने प्रियजन के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए बेसब्री से इंतजार करती नजर आई। अस्पताल के बाहर अफरा-तफरी और शोक का माहौल था, लोगों ने जानकारी का अभाव और कुप्रबंधन का आरोप लगाया। कई लोगों ने कहा कि उन्हें पीड़ितों का हालचाल जानने के लिए अंदर नहीं जाने दिया जा रहा था। शाहदरा के रोहतास नगर निवासी सुधीर शर्मा ने बताया कि उनका बेटा अंकुश शर्मा विस्फोट में गंभीर रूप से घायल हो गया है और आईसीयू में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। उन्होंने बताया, "मेरा बेटा अपने दोस्त राहुल कौशिक के साथ गौरी शंकर मंदिर में दर्शन करने गया था। राहुल को सिर पर टांके लगाने के बाद घर भेज दिया गया, जबकि अंकुश जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है।" उन्होंने बताया कि उनका बेटा एक आभूषण की दुकान पर काम करता था।
Nov 11, 2025 | 12:07 AM IST

Delhi Red Fort Blast Live News: लाल किला धमाका: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अफवाहों से बचने की अपील की

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को लाल किले के पास हुए धमाके में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की, जिसमें कम से कम आठ लोग मारे गए है और कई अन्य घायल हो गए है।
उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील भी की। इस घटना को "अत्यंत परेशान करने वाला और चिंताजनक" बताते हुए, गुप्ता ने अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा, "मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि घायल शीघ्र स्वस्थ हों।"

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited