देश

कैप्टन अंशुमान सिंह की पत्नी स्मृति सिंह पर की गई अभद्र टिप्पणी के मामले में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR

Captain Anshuman Singh: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कीर्ति चक्र विजेता कैप्टन अंशुमान सिंह की विधवा पर की गई अभद्र टिप्पणी के मामले में एफआईआर दर्ज की है। बता दें, सोशल मीडिया पर एक शख्स ने शहीद कैप्टन अंशुमन सिंह की पत्नी स्मृति सिंह के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। इस मामले पर राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने संज्ञान लिया था।

Image

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने स्मृति सिंह के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी करने वाले शख्स पर दर्ज की FIR

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल
KEY HIGHLIGHTS
  • कैप्टन अंशुमन सिंह की पत्नी को लेकर सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति ने अभद्र टिप्पणी।
  • NCW ने दिल्ली पुलिस को तत्काल कार्रवाई करने को कहा था।
  • सियाचिन ग्लेशियर में शहीद हुए थे कैप्टन अंशुमन सिंह।

Captain Anshuman Singh: उत्तर प्रदेश के देवरिया के शहीद कैप्टन अंशुमन सिंह को उनकी वीरता और शहादत के लिए कुछ दिनों पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया। वहीं कैप्टन अंशुमन सिंह की पत्नी को लेकर सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति ने अभद्र टिप्पणी की जिसके खिलाफ अब राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने दिल्ली पुलिस को तत्काल कार्रवाई करने के लिए कहा था। बता दें, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की आईएफएसओ यूनिट ने कीर्ति चक्र विजेता कैप्टन अंशुमान सिंह की विधवा पर की गई अभद्र टिप्पणी के मामले में एफआईआर दर्ज की है। एनसीडब्ल्यू ने हाल ही में मामले पर स्वत: संज्ञान लिया है और दिल्ली पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है। दिल्ली पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। स्मृति सिंह ने 5 जुलाई को अपने दिवंगत पति कैप्टन अंशुमान सिंह को मरणोपरांत प्रदान किया गया कीर्ति चक्र प्राप्त किया था।

बता दें, एक यूजर ने खुद को अहमद के बताते हुए एक भद्दी टिप्पणी की। उसकी पहचान की पुष्टि की जा रही है। यह टिप्पणी राष्ट्रपति भवन में स्मृति द्वारा पुरस्कार प्राप्त करने की तस्वीर पर की गई थी। इसके जवाब में, राष्ट्रीय महिला आयोग ने मामले का संज्ञान लिया और इसके लिए पुलिस कार्रवाई की मांग की। सूत्रों का कहना है कि बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। यह भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 79 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 67 का उल्लंघन है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article