देश

Delhi Metro Reels: मेट्रो में नहीं बनाएं रील वर्ना हो जाएगी...DMRC ने वीडियो जारी कर लोगों को चेताया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 16, 2023, 11:12 PM IST

Delhi Metro Reels: डीएमआरसी पहले भी कई बार लोगों को चेता चुका है, कि मेट्रो में रील न बहनाएं, वर्ना कार्रवाई हो सकती है। इसके बाद भी मेट्रो के अंदर वीडियो बनाने से लोग बाज नहीं आ रहे हैं।

Image

दिल्ली मेट्रो में रील बनाना अब पड़ सकता है भारी

Photo : Twitter

Delhi Metro Reels: हाल के दिनों में दिल्ली मेट्रो में रील बनाने की घटनाओं में काफी वृद्धि देखी गई है। कुछ हफ्तों से कई ऐसे वीडियो सामने आ चुके हैं, जिसमें कोई स्टेशन पर डांस कर रहा है, तो कोई मेट्रो के अंदर। किसी के बिकनी वाले वीडियो वायरल हो रहे हैं तो किसी के और कोई उलूल जुलूल के वीडियो वायरल हो रहे हैं। ऐसे में DMRC के लिए ये सब रोकना एक नया सिरदर्द साबित हो रहा है। डीएमआरसी पहले भी कई बार लोगों को चेता चुका है, अब डीएमआरसी ने वीडियो जारी कर लोगों के लिए अपील और चेतावनी दोनों जारी की है।

क्या कहा डीएमआरसी ने

शुक्रवार को डीएमआरसी ने अपनी बात समझाने के लिए एक बालगीत का इस्तेमाल किया। डीएमआरसी ने ट्वीट कर कहा- "ओपेन योर कैमरा, ना ना ना ।" इस ट्वीट के साथ एक पोस्टर भी जारी किया गया है, जिस पर लिखा है- ठजॉनी, जानी ! यस पापा, मेकिंग रील इन मेट्रो, नो पापा।" पोस्टर पर यह भी लिखा है- "इस तरह की कोई भी गतिविधि, जिससे यात्रियों को असुविधा होती हो, सख्त वर्जित है।"

आ चुके हैं कई वीडियो

हाल ही में लोकप्रिय बॉलीवुड गीत अस्सलाम-ए-इश्कुम गाने पर थिरकते हुए एक युवती का वीडियो सामने आया है। इससे पहले, मई में एक युवा युगल का मेट्रो कोच के अंदर एक दूसरे को चुंबन लेते हुये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद, डीएमआरसी ने यात्रियों से इस तरह की अश्लील गतिविधि से बचने का आग्रह किया था।

होगी कार्रवाई

DMRC ने पहले भी चेतावनी दी थी और कहा था कि ऐसे मामले पर अब कार्रवाई की जाएगी। डीएमआरसी ने यात्रियों से यह भी आग्रह किया था कि इस तरह की किसी भी घटना की जानकारी नजदीकी मेट्रो या सीआईएसएफ कर्मचारी को तुरंत दें, ताकि उचित कार्रवाई की जा सके।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article