देश

चीनी VISA स्कैम मामले में कार्ति चिदंबरम की बढ़ेंगी मुश्किलें! दिल्ली कोर्ट का आरोप तय करने का निर्देश

Chinese VISA Case: कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम को मंगलवार को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली की एक अदालत ने कार्ति चिदंबरम और अन्य के खिलाफ चाइनीज वीजा घोटाला मामले में आरोप तय किए हैं। कोर्ट ने इस मामले में एक व्यक्ति को बरी भी किया है। यह मामला साल 2011 का है जब कार्ति के पिता पी चिदंबरम गृह मंत्री थे।

Image

कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम (फोटो साभार: ANI)

Photo : ANI

Chinese VISA Case: कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम की मुसीबतें बढ़ सकती हैं। दिल्ली की एक अदालत ने कार्ति चिदंबरम और अन्य के खिलाफ चाइनीज वीजा घोटाला मामले में आरोप तय करने के निर्देश दिए हैं। यह मामला साल 2011 का है जब कार्ति के पिता पी चिदंबरम गृह मंत्री थे।

क्या कुछ बोले कार्ति चिदंबरम

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कार्ति चिदंबरम ने ऊपरी अदालत में अपील करने के संकेत दिए। उन्होंने कहा, ''कानूनी प्रक्रिया मुझे कई रास्ते मुहैया कराती है और मैं उस सभी रास्तों का इस्तेमाल करूंगा।''

दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को चीनी वीजा घोटाले के मामले में कांग्रेस सांसद कार्ति पी चिदंबरम और छह अन्य के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया। स्पेशल जज (सीबीआई) विनय सिंह, जो कार्ति चिदंबरम और सात अन्य के खिलाफ मामले की सुनवाई कर रहे थे, ने सात आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया और इस मामले में चेतन श्रीवास्तव नाम के एक व्यक्ति को बरी कर दिया।

क्या है पूरा मामला?

23 दिसंबर के एक आदेश में, अदालत ने सात आरोपियों के खिलाफ आपराधिक साजिश के कथित अपराध के लिए आरोप तय करने का आदेश दिया। इससे पहले, अक्टूबर 2024 में सीबीआई ने कार्ति चिदंबरम और अन्य के खिलाफ 2011 में एक कंपनी के लिए चीनी नागरिकों के वीज़ा दिलाने में कथित रिश्वत लेने के संबंध में चार्जशीट दायर की थी।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!