देश

दिल्ली बम ब्लास्ट केस: देवबंद से स्पेशल सेल ने MBBS छात्र को उठाया, निकला उमर नबी का करीबी

दिल्ली बम ब्लास्ट के मामले में यूपी एटीएस और दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने देवबंद से एक छात्र हिरासत में लिया है। हिरासत में लिया गया छात्र फरीदाबाद की अलफलाह यूनिवर्सिटी का छात्र है।

Image

दिल्ली स्पेशल और यूपी एटीएस की दिल्ली ब्लास्ट में बड़ी कार्रवाई (प्रतीकात्मक फोटो- PTI)

दिल्ली में लाल किले के पास हुए बम धमाके की जांच में यूपी एटीएस और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की संयुक्त कार्रवाई तेज हो गई है। इसी क्रम में देवबंद के मुहल्ला पठानपुरा में मंगलवार देर रात एक बड़ी छापेमारी की गई, जहां से एक संदिग्ध छात्र को हिरासत में लिया गया। हिरासत में लिया गया युवक अमजद रजा, फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस के तीसरे वर्ष का छात्र है।

उमर नबी से करीबी, मोबाइल नंबर मिला

जांच एजेंसियों को दिल्ली बम ब्लास्ट के मास्टरमाइंड बताए जा रहे डॉ. उमर नबी के मोबाइल फोन में अमजद रजा का नंबर मिला था। इसके बाद दोनों के बीच व्हाट्सएप चैट भी बरामद हुई, जिसने एजेंसियों का शक और मजबूत कर दिया।

दिल्ली ले जाई गई टीम

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम अमजद रजा को हिरासत में लेकर दिल्ली रवाना हो गई है। उसके मोबाइल फोन को भी पुलिस ने कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।

क्या मिली जानकारी?

  • संदिग्ध अमजद रजा, डॉक्टर उमर नबी का नजदीकी माना जा रहा है
  • लाल किले के पास कार ब्लास्ट मामले में उसकी भूमिका की जांच
  • देवबंद से उठाया गया संदिग्ध, एटीएस की कई घंटे की पूछताछ
  • उमर नबी के मोबाइल में मिला संपर्क और व्हाट्सएप चैट बड़ा सुराग

जांच में हो सकता है बड़ा खुलासा

एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि अमजद रजा की भूमिका सिर्फ संपर्क तक सीमित थी या वह किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा था। दिल्ली बम ब्लास्ट केस में यह गिरफ्तारी जांच के लिए अहम मानी जा रही है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article