Indian Army Exercise: भारतीय सेना की डीप स्ट्राइकर्स डिवीजन (Deep Strikers Division) ने 18 जनवरी को इंटीग्रेटेड फायरिंग एक्सरसाइज का आयोजन किया। इस अभ्यास के तहत सैनिकों ने दुश्मन के ठिकानों पर तेजी से कब्जा करना और उन्हें नष्ट करना सुनिश्चित किया। भारतीय तोपों ने अपनी ऐसी ताकत दिखाई कि दुश्मन भी यकीनन तोपों की गरज से हिल गया होगा। यह अभ्यास युद्ध के मैदान को प्रभावी आकार देने और तोपखाने की फायरिंग से दुश्मन के खात्मे को सुनिश्चित करके के उद्देश्य से किया गया था।
भारतीय सेना समय समय पर इस तरह का अभ्यास करते रहती हैं। इससे पहले भारतीय सेना की खरगा स्ट्राइक कोर ने नवंबर के दौरान अपने ऐरावत डिवीजन को शामिल करते हुए इसी तरह एक एकीकृत प्रशिक्षण अभ्यास किया था जिसकी जानकारी पश्चिमी कमान, भारतीय सेना को दी गई थी। अभ्यास ऐरावत मंडल के अधिकार वाले क्षेत्र में हुआ।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।
