देश

Kalu Guide Gwalior: ग्वालियर में 7 भाषाएं बोलने वाले मशहूर टूरिस्ट गाइड कालू की मिली लाश, विदेशी टूरिस्ट थे बहुत बड़े फैन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 26, 2023, 09:24 PM IST

Tourist Guide Kalu Death Gwalior: मशहूर टूरिस्ट गाइड कालू ने किले से कूदकर आत्महत्या कर ली है बताया जा रहा है कि कालू नशे की गिरफ्त में था।

Image

ग्वालियर का रहने वाला गाइड कालू अंग्रेजी सहित 7 विदेशी भाषाओं का जानकार था (फाइल फोटो)

मध्य प्रदेश के ग्वालियर का रहने वाला गाइड कालू अंग्रेजी सहित 7 विदेशी भाषाओं का जानकार था बताया जा रहा है कि 25 जून की रात ग्वालियर किले से गिरने पर उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, प्रारंभिक तौर पर इसे आत्महत्या माना जा रहा है, कहते हैं कि कालू पिछले कुछ सालों से नशे की गिरफ्त में था।

पुलिस ने कालू की लाश को सोमवार सुबह किले की तलहटी से बरामद किया और पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।उसे स्मैक का नशा करने की लत लग गई थी वहीं कालू के भाई और पिता ने उसकी हत्या किए जाने का आरोप अन्य टूरिस्ट गाइडों पर लगाया है।

अनपढ़ होने के बाद भी उसकी विदेशी भाषाओं पर अच्छी खासी पकड़

कालू बेहद होनहार टूरिस्ट गाइड था कालू को इंग्लिश, इटालियन, फ्रेंच, स्पेनिश, जर्मन जैसी विदेशी भाषाओं का ज्ञान था, अनपढ़ होने के बाद भी उसकी विदेशी भाषाओं पर अच्छी खासी पकड़ थी।

7 देशों की भाषाएं बोलने में एक्सपर्ट

ग्वालियर किले पर आने जाने वाले विदेशी सैलानियों से ही उसने विदेशी भाषाएं सीखी थीं, कालू विदेशियों की पहली पसंद था। कालू सात साल की उम्र से ही ग्वालियर किले पर आने वाले सैलानियों को खाने-पीने के सामान बेचता था, पंद्रह साल की उम्र तक कालू स्पेनिश, जर्मन, इटेलियन, फ्रेंच, रशियन, सहित 7 देशों की भाषाएं बोलने में एक्सपर्ट हो चुका था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article