देश

Heart Attack Video: मौत का क्या पता! शाहजहांपुर में बरात में डांस करते-करते युवक की थम गई सांसें, देखें घटना का वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Jun 18, 2023, 10:38 PM IST

Heart Attack Viral Video: एटा से शाहजहांपुर आई एक बारात में एक युवक की डांस करते-करते मौत हो गई, इस दर्दनाक घटना का वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कहते हैं कि मौत का कुछ पता नहीं वो कब कहां किस रूप में आ जाए कहा नहीं जा सकता, ऐसे ही एक दर्दनाक हादसा यूपी के शाहजहांपुर से सामने आया है, जहां एक युवा की मौत नाचते-नाचते हो गई, बताया जा रहा है कि युवक को दिल का दौरा (Shahjahanpur Heart Attack Video) आया जिससे डांस करते वक्त वो बेसुध होकर वहीं डीजे फ्लोर पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।

बताते हैं कि शाहजहांपुर में एटा से एक बरात आई थी जहां बरात में आया एक युवक अपनी मस्ती में मस्त था और वहां पर नाच-गाना चल रहा है और सभी इसका मजा ले रहे थे वहीं ये युवक भी मस्ती में नाच रहा था, लेकिन किसी को एहसास ही नहीं हुआ कि अभी जो ये युवा नाच रहा है उसकी चंद क्षणों में मौत हो जाएगी, लेकिन ऐसा ही हुआ।

कैसे हो गई अचानक मौत?

मृत युवका की नाम संजू था और उसकी उम्र महज 24 साल बताई जा रही है, जब वो डांस कर रहा था तो लोग खूब आनंद ले रहे थे, इसी दौरान अचानक वो गिर पड़ा और उठा नहीं तो लोगों को लगा कि ये भी डांस का कोई स्टेप है और कुछ देर तक लोग उसे देखते रहे, लेकिन जब बाद में उसे उठाया तो उसकी मौत हो चुकी थी

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article