देश

Cyclone Biporjoy Update: इन राज्यों पर मंडरा रहा साइक्लोन 'बिपरजॉय' का खतरा, IMD ने जारी किया अलर्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 6, 2023, 10:15 PM IST

Cyclone Biporjoy Update: अ​रब सागर में बने कम दबाव के क्षेत्र और इसके चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका के मद्देनजर भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को चेतावनी जारी कर मछुआरों से उन क्षेत्रों में नहीं जाने को कहा जो इससे प्रभावित हो सकते हैं।

Image

अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

Cyclone Biporjoy Update: अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का खतरा तटीय राज्यों पर मंडरा रहा है। IMD ने मछुआरों के लिए अलर्ट जारी किया है और उन्हें समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है।

चल सकती है तेज हवा

अरब सागर में बने कम दबाव के क्षेत्र और इसके चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका के मद्देनजर भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को चेतावनी जारी कर मछुआरों से उन क्षेत्रों में नहीं जाने को कहा जो इससे प्रभावित हो सकते हैं। विभाग ने ट्विटर पर कहा कि पूर्वोत्तर अरब सागर और उत्तरी गुजरात तट पर 45-55 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चल सकती है और इसकी रफ्तार 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। उसने मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने को कहा है।

क्या कहा मौसम विभाग ने

विभाग ने एक बुलेटिन में बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे कम दबाव का क्षेत्र गोवा से 950 किलोमीटर दूर, मुंबई से 1100 किलोमीटर दूर, पोरबंदर से 1190 किलोमीटर तथा पाकिस्तान में कराची से 1490 किलोमीटर दूर अरब सागर में स्थित था। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी), मुंबई के प्रमुख सुनील कांबले ने पीटीआई से कहा- "कम दबाव का क्षेत्र हमारे तट से 1,000-1,100 किलोमीटर दूर है, इसलिए फिलहाल हमारे तट पर इसका प्रभाव कम है। जैसे-जैसे चक्रवात आगे बढ़ेगा, इसके उत्तर की ओर जाने की संभावना है और उस समय हम अपने तट पर इसके प्रभाव को देख पाएंगे।"

अलर्ट जारी

उन्होंने कहा कि कम दबाव के क्षेत्र पर विचार करते हुए मछुआरों और जहाजरानी एजेंसियों को अलर्ट और चेतावनी जारी की गई हैं। अधिकारी ने कहा- "अभी कम दबाव के क्षेत्र के कारण हवा की गति 50 समुद्री मील से अधिक हो सकती है, लेकिन रफ्तार इससे ज्यादा होने पर हवा मछुआरों के लिए खतरनाक हो सकती है। अरब सागर में चक्रवात के मंद पड़ने तक चेतावनी जारी रहेगी।"

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article